जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगी स्टार प्लेयर ज्वाला गुट्टा, पिछले साल जन्मदिन पर की थी एक्टर से सगाई

स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा (Jwala Gutta) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही है। हाल ही में उनके मंगतेर और तमिल स्टार विष्णु विशाल (Vishnu Vishal) ने फैन्स को गुड न्यूज देते हुए कहा है कि वो जल्दी ही शादी के करने वाले हैं। बता दें कि पिछले साल 7 सितंबर 2020 को अपने बर्थडे पर ज्वाला ने विष्णु विशाल से सगाई की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कर फैंस को जानकारी दी थी। आइए आपको दिखाते हैं दोनों की कुछ शानदार फोटोज और उनकी लव स्टोरी के बारे में...

Asianet News Hindi | Published : Mar 22, 2021 10:39 AM IST

18
जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगी स्टार प्लेयर ज्वाला गुट्टा, पिछले साल जन्मदिन पर की थी एक्टर से सगाई

पिछले साल अपने बर्थ डे पर बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा ने सभी को सरप्राइज कर दिया था। उन्होंने लॉन्ग टाइम से बॉयफ्रेंड रहे विशाल से सगाई की थी। तब से फैंस उनकी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

28

अब उनके मंगतेर और तमिल के सुपरस्टार विष्णु विशाल ने इस बात से पर्दा उठा दिया है। हाल ही में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'हम जल्दी ही शादी करने जा रहे हैं। मैं इस बारे में बहुत खुश और उत्साहित हूं। मैं जल्दी ही शादी की तारीख का ऐलान कर दूंगा।' 

38

बता दें कि विष्णु की फिल्म अरण्या के शूट के दौरान ज्वाला हमेशा उनके साथ थी, ऐसे में विष्णु ने उनके साथ के लिए उनका भी खास शुक्रिया अदा किया। विष्णु ने अपनी अपकमिंग फिल्म अरण्या के प्री रिलीज इवेंट में ही अपनी शादी की प्लानिंग को लेकर खुलासा किया है।

48

विष्णु और ज्वाला पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक-दूसरे की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।  

58

अपनी सगाई की तस्वीरें भी दोनों ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। बताया गया था कि, एक्टर विष्णु विशाल अपनी गर्लफ्रेंड ज्वाला को बर्थडे पर सरप्राइज देने हैदराबाद पहुंचे थे। इस दौरान मौके को और खास बनाते हुए विशाल ने उन्हें एंगेजमेंट रिंग पहना दी थी।

68

दोनों की यह दूसरी शादी होगी। ज्वाला की पहली शादी बैडमिंटन खिलाड़ी चेतन आनंद से 2005 में हुई थी लेकिन दोनों 2011 में अलग हो गए। वहीं विष्णु विशाल की शादी 2011 में रजनी नटराजन से हुई थी, लेकिन बाद में वें भी अलग हो गए। उनका एक बेटा आर्यन है।

78

बता दें कि विष्णु विशाल तमिल के जाने-माने एक्टर और प्रड्यूसर हैं। उन्होंने वेनिला कबडी कुझू, नीरपरावाई और रत्सासन जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। वह कुछ समय तक क्रिकेट भी खेल चुके हैं।

88

वहीं, ज्वाला गुट्टा अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित हैं। इसके साथ ही उन्होंने सिंगर और डबल्स में 316 मैच जीते हैं। वह वर्ल्ड रैंकिंग में 6वें नंबर की खिलाड़ी भी रह चुकी हैं।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos