नीरज चोपड़ा नहीं, लेकिन इन 5 खिलाड़ियों से है भारत को गोल्ड की पूरी उम्मीद

Published : Jul 27, 2022, 08:54 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क : शुक्रवार, 28 जुलाई 2022 से राष्ट्रमंडल खेलों (commonwealth games 2022) का आयोजन बर्मिंघम में होने वाला है। जिसके लिए 213 भारतीय एथलीट्स इंग्लैंड पहुंच चुके हैं। हालांकि इन खेलों में भारत के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं। दरअसल, सोमवार को MRI स्कैन के दौरान ग्रोइन इंजरी के चलते वो 5 अगस्त को होने वाले मुकाबले का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि, अब भी भारत के पास कई ऐसे एथलीट्स है जो देश को गोल्ड मेडल जीता सकते हैं। आइए हम आपको बताते हैं ऐसे ही 5 एथलीट्स के बारे में जो इस साल कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के प्रबल दावेदार हैं...

PREV
15
नीरज चोपड़ा नहीं, लेकिन इन 5 खिलाड़ियों से है भारत को गोल्ड की पूरी उम्मीद

पीवी सिंधु
भारतीय बैडमिंटन चैंपियन पीवी सिंधु ने इसी महीने सिंगापुर ओपन में चीनी खिलाड़ी को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इसके अलावा पीवी सिंधु तीसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा ले रही है। वह अब तक इन खेलों में 1 सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं। वहीं, 2018 में मिक्स डबल में वह गोल्ड मेडल भी अपने नाम कर चुकी हैं। इस बार सिंधु से भारत के लिए गोल्ड मेडल लाने की उम्मीद की जा रही है।

25

मीराबाई चानू 
टोक्यो ओलंपिक 2020 में नीरज चोपड़ा के अलावा भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू भी खूब सुर्खियों में रही थी। उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। इससे पहले 2018 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भी उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था। वहीं, 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। अब बर्मिंघम में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में उनसे गोल्ड मेडल की आस है।

35

रवि कुमार दहिया 
कुश्ती में 57 किलोग्राम वर्ग कैटेगरी में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले रेसलर रवि कुमार दहिया से भी देश को स्वर्ण पदक की उम्मीद है। बता दें कि इससे पहले रवि दहिया ने टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। इसके बाद 2022 के एशियन चैंपियनशिप में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था और इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद से राष्ट्रमंडल खेलों में भी की जा रही है।

45

निकहत जरीन 
इंडियन बॉक्सिंग चैंपियन निकहत जरीन ने इसी साल जून 2022 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था। वह बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाली  देश की पांचवीं बनीं। अब उनसे कॉमनवेल्थ गेम्स में भी इसी तरह की उम्मीद की जा रही है।

55

निकहत जरीन 
इंडियन बॉक्सिंग चैंपियन निकहत जरीन ने इसी साल जून 2022 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था। वह बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाली  देश की पांचवीं बनीं। अब उनसे कॉमनवेल्थ गेम्स में भी इसी तरह की उम्मीद की जा रही है।

ये भी देखें : CWG 2022: कब कहां कैसे देखें कॉमनवेल्थ गेम्स के सभी मुकाबले, इस दिन एक्शम में नजर आएंगे भारतीय एथलीट्स

साइना से लेकर मैरी कॉम तक ये 10 एथलीट्स नहीं ले पा रहे कॉमनवेल्थ खेलों में भाग

Read more Photos on

Recommended Stories