जानलेवा बन रही ठंड, घर के अंदर भी ठिठुर जा रही शरीर, इन राज्यों में है शीत लहर का प्रकोप

ठंड अब जानलेवा साबित हो रही है। अधिकांश राज्यों में तीन सेल्सियस के नीचे आ गया है। कई राज्यों के कुछ शहरों में तो पारा माइनस में चला गया है। ऐसे में ठिठुरन बढ़ गई है। लोग घरों में भी ठंड परेशान नजर आ रहे हैं। वहीं, यूपी सहित कई राज्यों में लोग दिन में भी अलावा के सामने बैठे नजर आ रहे हैं। आइये जानते हैं किस राज्य में शीत लहर का कितना है प्रकोप।

Asianet News Hindi | Published : Dec 20, 2020 5:17 AM IST / Updated: Dec 20 2020, 10:55 AM IST

16
जानलेवा बन रही ठंड, घर के अंदर भी ठिठुर जा रही शरीर, इन राज्यों में है शीत लहर का प्रकोप

उत्तर प्रदेश में घना कोहरा और शीत लहर का प्रकोप जारी है। चंद किमी तक दिखाई नहीं दे रहा है। दिन में गाड़ियां लाइट जलाकर लोग चला रहे हैं। इतना ही नहीं अलाव के पास जगह-जगह बैठे नजर आ रहे हैं।
 

26


पंजाब में पारा शून्य में पहुंच गया है। राज्‍य के जालंधर के आदमपुर में तापमान -1.09 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। इसके अलावा अमृतसर और लुधियाना में तापमान शून्‍य के करीब है।

36


बिहार में जबरदस्त कोहरा पड़ रहा है। केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 23 दिसम्बर तक तापमान में गिरावट रहेगी। 
 

46


राजस्थान में हाड़कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। स्टेशन क्षेत्र में तो न्यूनतम पारा 2.2 डिग्री तक गिर गया, जबकि नए कोटा में पारा 4.5 तक गिर रहा है।
 

56

मध्‍य प्रदेश में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इससे आने वाले समय में ठंड का प्रकोप और बढ़ने का अनुमान है।

66

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान गिरकर 3.4 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया गया। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीनगर में भी इस मौसम का सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश के केलांग में तापमान शून्य से नीचे 12.1 डिग्री सेल्सियस पर चला गया।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos