बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठंड,जम गईं ओस की बूंदें,धूप होने के बाद भी कांप रहे लोग, जानिए किस राज्य में क्या है हाल

पहाड़ों पर बर्फबारी और बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन उत्तर भारत में बढ़ गई है। दिल्ली, यूपी, बिहार और पंजाब समेत देश के उत्तरी इलाके में जबरदस्त ठंड पड़ रहीहै। इन इलाकों में कुछ दिनों से लोग ठंड से बेहाल हैं। जानकार बताते हैं कि आने वाले कुछ दिनों तक कंपकंपाती ठंड से राहत नहीं मिलती दिख रही हैं। बात अगर पारा की करें तो दिल्ली में 3 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिर सकता है। इसी तरह का यूपी के कई जिलों में हैं, जहां बरेली में न्यूनतम तापमान गुरुवार को 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज भी बिहार, दिल्ली, पंजाब और यूपी में कड़ाके की ठंड है। लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। आइये जानते हैं किस राज्य में रहा क्या हाल।
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 18, 2020 4:11 AM IST

15
बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठंड,जम गईं ओस की बूंदें,धूप होने के बाद भी कांप रहे लोग, जानिए किस राज्य में क्या है हाल

दिल्ली में सर्दी में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बताया कि आज न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। माना जा रहा है कि यहां 3 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिर सकता है।

25

पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते यूपी का मैदानी इलाका शीतलहर की चपेट में है। कंपकंपाती ठंड से बरेली और मेरठ का हाल सबसे बुरा है। बरेली में 3.3 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिरा। वहीं, लखनऊ में आज सुबह तामपान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

35

बिहार में भी भीषण ठंड का अहसास हुआ। उत्तर पश्चिमी दिशा से आ रही बर्फीली हवाओं की चुभन घरों के भीतर भी महसूस हुई। बादल छंटने के साथ ही उत्तर-पश्चिमी दिशा से आ रही बर्फीली हवाओं ने पटना, गया सहित सूबे के कई शहरों में कनकनी बढ़ा दी है। 
 

45

हिमाचल प्रदेश में मनाली समेत कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चला गया। पंजाब में भी ठंड काफी बढ़ गई है। पंजाब और हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप जारी है। आज यानी भी कंपकंपाने वाली ठंड है। 
 

55

राजस्थान के चुरु में 2.2 डिग्री सेल्सियस, पारा दर्ज किया गया। चित्तौड़गढ़ में ओस की बूंदें तक जम गईं
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos