अभी यह है हालत, आने वाले दिनों में और बढ़ेगी ठंड, जानिए, सभी राज्यों का हाल

कड़ाके की ठंड देश के अधिकांश राज्यों में पड़ रही है। दिल्ली सहित कई राज्यों में शीतलहर का प्रकोप है। कोहरे के कारण आने-जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई राज्यों में सड़क दुर्घटनाओं की भी बातें सामने आई। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में और ठंड बढ़ेगी। आज उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन राज्यों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्यियत तक की गिरावट रिकार्ड की गई। वहीं, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के अधिकतर जगहों पर तापमान शून्य से नीचे चला गया। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 22, 2020 5:52 AM IST / Updated: Dec 22 2020, 11:23 AM IST

15
अभी यह है हालत, आने वाले दिनों में और बढ़ेगी ठंड, जानिए, सभी राज्यों का हाल

दिल्ली में  न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले दिनों दिल्लीवासियों को और अधिक ठंड के लिए तैयार रहना होगा।
 

25

यूपी में ठंड के साथ सुबह-शाम कोहरा छा रहा है। अगले कुछ दिनों में फिर से पारा नीचे गिरेगा। जौनपुर, कानपुर, बरेली, वाराणसी में भी शीत लहर का प्रकोप रहा।
 

35

राजस्थान के माउंट आबू में तो न्यूनतम तापमान-2 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं, हिमाचल प्रदेश में लोगों को कड़ाके की शीत लहर से थोड़ी राहत मिली है, क्योंकि राज्य में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।

45

बिहार और झारखंड में सर्द हवाओं से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। झारखंड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में रिकार्ड किया गया है।
 

55

उत्तराखंड में भी मौसम में बदल रहा है। बद्रीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई। रुद्रप्रयाग में मदमहेश्वर, तुंगनाथ, कार्तिक स्वामी, पंवालीकांठा की चोटियां भी बर्फ से ढक गई हैं। वहीं गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के साथ ही निचले इलाकों में बादल छाए रहे। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos