Priyanka Gandhi का चुनावी रंगः चाय की पत्तियां तोड़ीं, मस्ती-मजाक भी किया, देखें नये अंदाज की 10 तस्वीरें

गुवाहाटी (Assam) ।असम में विधानसभा चुनाव हैं, वोटरों को रिझाने के लिए सभी पार्टियों के नेता रैलियां कर रहे हैं। इस वक्त कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा भी असम में दो दिन के दौरे पर हैं। प्रियंका ने राज्य में चुनाव प्रचार का मोर्चा संभाल रखा है। अपने दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को कुछ नये अंदाज में दिखी। वो साधारु में चाय बागान के कर्मचारियों के साथ चाय की पत्तियां तोड़ी। इसके बाद कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर उनकी कई तस्वीरें भी शेयर की हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 2, 2021 8:47 AM IST / Updated: Mar 02 2021, 02:50 PM IST

110
Priyanka Gandhi का चुनावी रंगः चाय की पत्तियां तोड़ीं, मस्ती-मजाक भी किया, देखें नये अंदाज की 10 तस्वीरें

बता दें कि असम की 126 सीटों के लिए 27 मार्च, 1 अप्रैल और 6 अप्रैल को तीन चरणों में मतदान होगा। 2 मई को चुनावों के नतीजे घोषित होंगे, जिसके चलते चुनाव लड़ने वाले सभी राजनीतिक दलों ने अपनी दागत झोंक दी है। 

210

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी असम में दो दिवसीय दौरे पर आई हैं। वे दूसरे दिन सदरु चाय एस्टेट में गईं। जहां काम करने वाली महिला मजदूरों के साथ बातचीत भी की।

310

प्रियंका गांधी ने अपने इस दौरे के बाद ट्वीट करके कहा, ‘’चाय बागान के श्रमिकों का जीवन सच्चाई और सादगी से भरा हुआ है।  उनका श्रम देश के लिए बहुमूल्य है।

410

प्रियंका गांधी वाड्रा ने आगे लिखा है कि  मैंने चाय बागान के श्रमिकों के संग बैठकर उनके कामकाज, घर परिवार का हालचाल जाना और उनके जीवन की कठिनाइयों को महसूस किया। मैं मैंने चाय बागान के श्रमिकों से मिला प्रेम और ये आत्मीयता नहीं भूलूंगी।

510

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका गांधी वाड्रा तेजपुर में महाभैरव मंदिर में भी प्रार्थना करेंगी। इसके बाद एक रैली को संबोधित करेंगी।

610

बता दें कि प्रियंका गांधी से पहले कांग्रेस नेता और उनके भाई राहुल गांधी ने असम का दौरा किया था। उन्होंने एक रैली को संबोधित किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को कांग्रेस पार्टी की तरफ से मुख्य एजेंडा के रूप में रेखांकित किया जाएगा।

710

बताते चले कि असम में इस समय एनडीए की सरकार है और सर्वानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री हैं। पिछले चुनाव में बीजेपी 89 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और उसने 60 सीटें जीती थीं।
 

810

 असम गण परिषद ने 30 सीटों पर चुनाव लड़कर 14 सीटें और बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट ने 13 सीटों पर चुनाव लड़कर 12 जीती थीं। इस चुनाव में कांग्रेस ने 122 सीटों पर चुनाव लड़ा था और सिर्फ 26 सीटों पर कब्जा किया था। यहां बहुमत के लिए 64 सीटें चाहिए।

910

प्रियंका गांधी ने अपने एक ट्टीट में लिखा है कि असम की बहुरंगी संस्कृति ही असम की शक्ति है। असम यात्रा के दौरान लोगों से मिलकर महसूस किया कि लोग इस बहुरंगी संस्कृति को बचाने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता से तैयार हैं। अपनी संस्कृति और विरासत बचाने के लिए असम के लोगों की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी उनके साथ है।

1010

असम में महिलाओं के साथ सेल्फी लेती कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी, जिसे बाद में अपने खुद किया ट्टिटर पर शेयर।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos