प्रेमी से शादी करने के लिए एक प्रेमिका दूसरे मर्दों के साथ सोने को तैयार हो गई। हैरानी की बात तो यह है कि प्रेमी के लिए सबकुछ न्यौछावर करने के बाद भी प्रेमिका को धोखा ही मिला, इस बीच प्रेमिका तीन बार प्रेग्नेंट भी हो गई थी। 

अलवर. पति से तलाक होने के बाद दिल्ली की एक महिला का राजस्थान के अलवर जिले में रहने वाले रामशेष नाम के युवक से संपर्क हो गया। राम ने दिल्ली वाली महिला को अलवर के नीमराना इलाके में एक कमरा दिलाया और उसके साथ लिव ईन रिलेशनशिप में रहने लगा। कुछ दिन बाद दोनों पति पत्नी की तरह रहने लगे थे। इसी बीच जब रामशेष पर बहुत अधिक कर्ज हो गया तो उसने कर्जा उतारने के लिए अपनी ही प्रेमिका को दोस्तों के साथ सुलाना शुरू कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रेमी ने लिया उधार पैसा

प्रेमिका के साथ मौज मस्ती और अय्याशी करने के लिए राम ने अपने कई दोस्तों से उधार लिया, लेकिन जब उधार चुकाने की बारी आई तो उसने अपनी प्रेमिका को आगे कर दिया। अलवर पुलिस ने युवती की शिकायत पर अब प्रेमी राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

लिव इन रिलेशनशिप में थे प्रेमी प्रेमिका

दर्ज रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बताया कि राम करीब तीन-चार साल से युवती के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। युवती को राम ने यह बताया था कि उसकी शादी नहीं हुई है और वह जल्द ही शादी कर लेगा। लेकिन इस बीच राम ने यह भी कहा कि उस पर कुछ कर्ज हुआ है, वह कर्ज उतारने के लिए उसे मदद करनी होगी।

कर्ज उतारने के लिए प्रेमिका का सहारा

उसके बाद राम अपने घर पर अपने दोस्तों को बुलाता रहा और अपने प्रेमिका को उनके हवाले करता चला गया। 3 साल में प्रेमिका करीब चार बार प्रेग्नेंट हुई, लेकिन हर बार राम ने गर्भपात करवा दिया।

यह भी पढ़ें : चुनाव से पहले कुएं में कूदे कांग्रेस प्रत्याशी, एक के बाद एक ने लगाई छलांग, जानिये क्यों...

मारपीट कर फरार हो गया प्रेमी

पीड़ित ने पुलिस को बताया 28 अप्रैल को आरोपी राम उससे मारपीट कर फरार हो गया। उसके बाद उसने फोन स्विच ऑफ कर लिया । इस मामले में अब मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

यह भी पढ़ें : शादी के 17 साल बाद प्रेमी प्रेमिका ने किया ऐसा काम, आफत में पड़ गई 12 बच्चों की जान