रामजन्म भूमि आंदोलन में 2 महीने जेल में रहे, 5 साल तक RSS प्रचारक, ऐसे हैं उत्तराखंड के नए CM तीरथ सिंह रावत

देहरादून (Uttarakhand) । गढ़वाल से बीजेपी सांसद तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री बनाए गए। उन्होंने बुधवार को राजभवन में शपथ ग्रहण कर लिया। बता दें कि एक दिन पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद देहरादून में बीजेपी विधायक दल की बैठक में हुई थी, इसमें तीरथ सिंह रावत के नाम पर मुहर लगाई गई थी। ऐसे में हम आपको उत्तराखंड के नये सीएम के बारे में बता रहे हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 10, 2021 6:56 AM IST / Updated: Mar 10 2021, 04:25 PM IST

17
रामजन्म भूमि आंदोलन में 2 महीने जेल में रहे, 5 साल तक RSS प्रचारक, ऐसे हैं उत्तराखंड के नए CM तीरथ सिंह रावत

तीरथ सिंह रावत का जन्म सीरों, पट्टी असवालस्यूं पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखण्ड में हुआ था। तीरथ सिंह रावत ने अपनी राजनीति की शुरूआत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से की। 1983 – 1988 राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (उत्तराखण्ड) के संगठन मंत्री रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के राष्ट्रीय मंत्री रहे। हेमवती नंदन गढ़वाल विश्व विधालय में छात्र संघ अध्यक्ष रहे।

27

तीरथ सिंह रावत रामजन्म भूमि आंदोलन में दो महीने जेल में रहे थे। उत्तराखण्ड आंदोलन में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही। राज्य आन्दोलनकारी के रूप में चिन्हित किए गए थे। उन्होंने मुज्जफरनगर (रामपुर तिराहे) से गढ़वाल तक शहीद यात्रा का नेत्रत्व किया था।
 

37

छात्र संघ मोर्चा (उत्तर प्रदेश) में प्रदेश उपाध्यक्ष रहे। भारतीय जनता युवा मोर्चा (उत्तर प्रदेश) के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे। 1997 में उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के सदस्य निर्वाचित हुए तथा विधान परिषद् में विनिश्चय संकलन समिति के अध्यक्ष बनाए गए थे।

47

साल 2000 में नवगठित उत्तराखण्ड के प्रथम शिक्षा मंत्री चुने गए थे। वह 2007 में बीजेपी उत्तराखण्ड के प्रदेश महामंत्री चुने गए। फिर, प्रदेश चुनाव अधिकारी तथा प्रदेश सदस्यता प्रमुख रहे।

57

उत्तराखण्ड दैवीय आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के अध्यक्ष रहे। वर्ष 2012 में चौबट्टाखाल विधान सभा से विधायक निर्वाचित हुए। फरवरी 2013 से दिसंबर 2015 तक उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और चौबट्टाखाल से भूतपूर्व विधायक (2012-2017) रहे। जिसके बाद वह भाजपा के राष्ट्रीय सचिव रहे। 
 

67

साल 2019 लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की पौड़ी गढ़वाल सीट से तीरथ सिंह रावत ने कांग्रेस के प्रत्याशी मनीष खंडूरी को पराजित किया था।

77

10 नवंबर 2019 को तीरथ सिंह रावत सुबह सड़क हादसे में घायल हो गए थे। दुर्घटना गंभीर थी, लेकिन गनीमत रही कि उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई। उनके पीएस, गनर और चालक को भी मामूली चोट आई है। सभी को एम्स ऋषिकेश के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

(फाइल फोटो)

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos