झारखंड में कांग्रेस के एक्स अकाउंट को बंद कर दिया गया है। लोकसभा चुनाव के दौरान अचानक बंद हुए कांग्रेस के अकाउंट से हलचल मच गई है।

झारखंड. लोकसभा चुनाव के दौर में झारखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि कांग्रेस के एक्स अकाउंट को सस्पेंड कर दिया है। अचानक सस्पेंड हुए अकाउंट के कारण कांग्रेस द्वारा किसी सोशल मीडिया पर कुछ भी शेयर नहीं किया जा रहा है। ऐसे में जनता को भी कांग्रेस की गतिविधियों के बारे में पता नहीं चल रहा है। आईये जानते हैं क्यों कांग्रेस का एक्स अकाउंट सस्पेंड किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इसलिये किया सस्पेंड

झारखंड में कांग्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स को सस्पेंड कर दिया गया है। क्योंकि उस पर आईएनसी झारखंड से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का एक डीप फेक ​वीडियो शेयर किया गया था। इस मामले में माइक्रो ब्लॉगिंग साइट द्वारा झारखंड के एक्स अकाउंट को सस्पेंड किया है।