ये हैं CM से लेकर देश के टॉप नेताओं की पत्नी, दिलचस्प है इनकी लव स्टोरी..पहली ही मुलाकत में दे बैठी थीं दिल

वेलेंटाइन डे रविवार को मनाया जा रहा है। हर प्रेमी अपनी प्रेमिका से प्यार का इजहार कर रहा है। ऐसे में हम आपको सीएम अरविंद केजरीवाल से लेकर देश के टॉप नेताओं की लव स्टोरी बता रहे हैं। जिन्होंने पहली ही मुलाकात में एक-दूसरे को दिल दिया था।

Asianet News Hindi | Published : Feb 14, 2021 1:00 PM IST / Updated: Feb 14 2021, 07:09 PM IST

16
ये हैं CM से लेकर देश के टॉप नेताओं की पत्नी, दिलचस्प है इनकी लव स्टोरी..पहली ही मुलाकत में दे बैठी थीं दिल

फडणवीस और उनकी पत्‍नी अमृता की दिलचस्‍प कहानी
आम तौर पर शांत और गंभीर दिखने वाले देवेंद्र फडणवीस पर्सनल लाइफ में बेहद रोमांटिक हैं। अमृता फडण्‍वीस जो पहले अमृता रानाडे हुआ करती थीं। वो नागपुर के मशहूर डॉक्टर डॉ. चारु रानाडे और नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. शरद रानाडे की बेटी हैं, दोनों के एक कॉमन फ्रेंड हैं शैलेश जोगलेकर, जिनके घर पर ही पहली बार देवेंद्र और अमृता की मुलाकात की हुई थी। बता दें कि दोनों ने एक घंटे की चर्चा के बाद ही शादी करने का फैसला ले लिया था। देवेंद्र के साथ उनका विवाह साल 2015 में तब हुआ था जब वो दूसरी बार विधायक बने थे।

26

देश के सबसे खूबसूरत राजकुमारी को पहली ही नजर में दिल दे बैठे थे ज्योतिरादित्य सिंधिया 
पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी सिंधिया गुजरात के बडौदा, गायकवाड़ मराठा राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। बताते हैं कि साल 1991 में दोनों की पहली मुलाकात एक दोस्त की पार्टी में हुई थी, जब ज्योतिरादित्य सिंधिया को पहली नजर में ही प्रियदर्शिनी से प्यार हो गया। 12 दिसंबर 1994 में राजकुमारी प्रियदर्शिनी और ग्वालियर राजघराने के राजा ज्योतिरादित्य सिंधिया की शादी हुईं थी। बता दें कि प्रियदर्शिनी की गिनती देश की सबसे खूबसूरत राजकुमारियों में होती है। वर्ष 2012 में उन्हें देश की 50 सबसे खूबसूरत महिलाओं में शामिल किया गया था।

36

लंदन में मुस्लिम लड़की को दिल दे बैठे थे सचिन पायलट
सचिन पायलट ने लंदन में पेनसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे। लंदन में पढ़ाई के दौरान सचिन की मुलाकात साराह अब्दुल्लाह से हुई। बता दें सारा कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला की बेटी और उमर अब्दुल्ला की बहन हैं। लंदन में पढ़ाई पूरी करने के बाद सचिन वापस दिल्ली लौट आए। वहीं, सारा अपनी पढ़ाई के लिए लंदन में ही थीं। दोनों ई-मेल और फोन के जरिए बात किया करते थे। लगभग तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया और इसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में अपने परिवार को बताने का फैसला लिया।

46

आम आदमी की तरह है अरविंद केजरीवाल की लव स्टोरी
भारतीय राजस्व सेवा की परीक्षा पास करने के बाद अरविंद केजरीवाल और सुनीता नागपुर स्थित राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में पहली बार मिले थे। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गई और रोजाना घंटों साथ रहने लगे। लेकिन इसके बावजूद भी अरविंद की कई दिनों तक सुनीता को प्रपोज करने की हिम्मत नहीं हो पाई। प्यार का इजहार करने में दोनों को कई महीने लग गए थे। केजरीवाल ने नहीं सोचा था कि सुनीता आराम से हां करेंगी लेकिन जैसी ही उन्होंने सुनीता को प्रपोज किया वो बोलीं, हां। सुनीता को मानों सपनों का राजकुमार मिल गया।
 

56

रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी की दिलचस्प है लव स्टोरी
देश के सबसे बड़े सियासी घराने की बेटी प्रियंका गांधी औ रॉबर्ट वाड्रा की लव स्टोरी भी बेहद दिलचस्प है। एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में रॉबर्ट वाड्रा ने अपनी लवस्टोरी के राज खोला था। उन्होंने बताया था कि जब वो ब्रिटिश स्कूल में साथ पढ़ते थे तो उन्हें लगता था कि प्रियंका उनमें दिलचस्पी रखती हैं। दोनों में काफी बातचीत होती थी और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं। दोनों के बीच की दोस्ती प्यार में बदलने लगी। प्रियंका की सादगी पर रॉबर्ट का दिल आ गया था और दोनों 1997 में शादी के बंधन में बंध गए थे।

66

कुछ ऐसी है यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की लव स्टोरी
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और डिंपल यादव की लव स्टोरी सिंपल और स्वीट है। अखिलेश यादव ऑस्ट्रेलिया से से पढ़ाई करके लौटे ही थे कि उनकी मुलाकात डिंपल से हुई। धीरे-धीरे वे करीब आए और एक-दूसरे को दिल दे बैठे। हालांकि मुलायम सिंह को ये रिश्ता मंजूर नहीं था, लेकिन अखिलेश अपनी जिद पर अड़े रहे। कहते हैं अमर सिंह ने मुलायम सिंह को मनाने में अहम भूमिका निभाई थी। फिर, नवंबर 1999 में अखिलेश और डिंपल की शादी हो गई।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos