पॉलिटिक्स में कुछ भी हो सकता है, 700 करोड़ की प्रॉपर्टी का मालिक जब ऑटो में निकला, जानिए कुछ और बातें

कमल हासन किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वर्ष 2008 में कमल हासन ने ‘मक्कल निधि मय्यम’यानी MNM पार्टी बनाई थी। उनकी पार्टी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में पूरे दमखम के साथ अपनी किस्मत आजमा रही है। जैसा कि कहते हैं कि पॉलिटिक्स में कुछ भी संभव है। ऐसा ही मंगलवार को देखने को मिला, जब 700 करोड़ की प्रॉपर्टी( हिंदी स्टार सनफोल्डिड के अनुसार)  के मालिक कमल हासन ऑटो पर प्रचार करने निकले। उन्हें देखकर जनता को हैरानी तो हुई, लेकिन मालूम है कि चुनाव हैं, इसलिए अजीब कुछ नहीं लगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कमल हासन एक फिल्म के 30 करोड़ लेते हैं। उनकी कमाई का मुख्य स्त्रोत एक्टिंग के अलावा रियल स्टेट और प्रोडक्शन हाउस उन्नैपोल ओरुवन है। आइए जानते हैं कुछ खास बातें...

Asianet News Hindi | Published : Mar 17, 2021 6:34 AM IST

17
पॉलिटिक्स में कुछ भी हो सकता है,  700 करोड़ की प्रॉपर्टी का मालिक जब ऑटो में निकला, जानिए कुछ और बातें

कमल हासन की पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 3.75 प्रतिशत वोट हासिल किए थे। इस विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को कमल हासन तमिलनाडु के कोयंबतूर में ऑटो रिक्शा में बैठकर प्रचार करते दिखे। वे कोयंबतूर दक्षिण सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां से भाजपा की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन और कांग्रेस के मयूरा एस जयकुमार सामने हैं।

27

1978 में कमल हासन ने वाणी गणपति से शादी की थी। वे कमल से 24 साल बड़ी थीं। यह शादी 1988 में टूट गई थी। इसके पीछे सारिका मानी जाती हैं। कमल हासन और सारिका एक-दूसरे को प्यार करने लगे थे। सारिका प्रेग्नेंट हो गई थीं। इसकी खबर वाणी को पता चली और उन्होंने तलाक ले लिया। इसके बाद कमल ने सारिका से शादी कर ली।
 

37

कमल हासन का 22 साल छोटी एक्ट्रेस सिमरन बग्गा से भी अफेयर चला। इसकी जानकारी जब सारिका को पता चली, तो उहोंने 2004 में तलाक ले लिया। सिमरन ने भी अपने बचपन के दोस्त से शादी कर ली। इसके बाद कमल का अफेयर गौतमी तड़ीमल्ला से चला। ये दोनों 12 साल तक लिव इन में रहे।


(सारिका के साथ कमल हासन)

47

कमल हासन साउथ इंडिया के ऐसे अकेले भारतीय अभिनेता हैं, जिनके नाम एकेडमी अवॉर्डस में विदेशी भाषा में सबसे ज्यादा नॉमिनी मिले हैं। इन्हें अपनी पहली ही फिल्म कलाथुर कन्नमा के लिए राष्ट्रपति का स्वर्ण पदक मिला था।

57

कमल हासन का असली नाम पार्थसारथी श्रीनिवासन है। इनका जन्म 7 नवंबर, 1954 को तमिलनाडु के परमकुडी में हुआ।


(ऑटो में प्रचार करने निकले कमल हासन)

67

कमल के पिता का नाम डीश्रीनिवासन और मां का नाम राजलक्ष्मी है। इनके दो भाई हैं-चारू और चंद्र हासन। एक बहन हैं नलिनी रघु।

(ऑटो में प्रचार करने निकले कमल हासन)

77

कमल हासन के साथ कुछ विवाद जुड़े रहे हैं विवाद 

उनकी फिल्म हे राम का राजनीतिक विरोध हुआ था
2013 में, उन्हें तमिलनाडु छोड़ने की धमकी दी गई थी। ‘विश्वरूपम’ के लिए ‘हिंदू मक्कल काची ‘(एक राजनीतिक दल), थियेटर ओनर्स एसोसिएशन और मुस्लिम समूहों ने विरोध प्रदर्शन किया
July 2017 में, ‘हिंदू मक्कल काची’ ने कमल हसन के खिलाफ एक शिकायत दर्ज करवाई थी
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos