केरल: केरल में 140 विधानसभा सीटों पर 6 अप्रैल को वोटिंग हुई। इस चुनाव में 2.67 करोड़ मतदाता वोटिंग में हिस्सा लेंगे। यहां एलडीएफ को कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ से चुनौती मिल रही है। वहीं, भाजपा पूरे दमखम से चुनाव मैदान में है। भाजपा के पास यहां सिर्फ 1 सीट है।
केरल में 957 प्रत्याशी मैदान में, 355 के खिलाफ आपराधिक मामले: केरल में 957 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। एडीआर ने इनमें से 928 प्रत्याशियों के हलफनामे का विश्लेषण किया। एडीआर के मुताबिक, 38% यानी 355 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, 167 पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।