Face Mask पहनकर भी ये फोन पहचान सकता है आपका चेहरा, देखते ही झट से हो जाएगा अनलॉक

टेक डेस्क: टेक्नोलॉजी की दुनिया में आए दिन नई-नई चीजों का आविष्कार होता रहता है। हर दूसरे दिन नए स्मार्टफोन्स भी लॉन्च होते रहते हैं। बात अगर फोन में भी बेस्ट ब्रांड की करें, तो आईफोन की सारी दुनिया दीवानी है। हर कुछ समय में आईफोन अपना लेटेस्ट मॉडल या पुराने मॉडल के लिए नए अपडेट निकालती रहती है। हाल ही में एपल ने अपने लेटेस्ट iOS 14.5 का बीटा वर्जन पेश किया गया है। इस वर्जन में ऐसा कंफीगरेशन है कि अगर यूजर ने मास्क पहना है तो भी फोन को अनलॉक किया जा सकेगा। यानी कोरोना से बचने के लिए आपने जो मास्क पहना है उसे उतारने की जरुरत भी नहीं पड़ेगी और आपका फोन अनलॉक हो जाएगा।

Asianet News Hindi | Published : Feb 2, 2021 10:08 AM IST

17
Face Mask पहनकर भी ये फोन पहचान सकता है आपका चेहरा, देखते ही झट से हो जाएगा अनलॉक

कोरोना की वजह से आजकल सभी लोग फेस मास्क पहनकर घर से बाहर निकल रहे हैं। चेहरे पर मास्क लगाने से उन लोगों को काफी परेशानी हो रही है, जिन्होंने अपने फोन में फेस लॉक ऑप्शन सिलेक्ट किया है। ऐसे में यूजर्स को मास्क उतारकर फोन को अनलॉक करना पड़ता था।

27

लोगों की इस समस्या को देखते हुए एपल ने iOS 14.5 का बीटा वर्जन पेश किया है। जो मास्क लगाकर भी यूजर के फैस को पहचान लेता है। इससे पहले iOS का वर्जन फेस मास्क को सपोर्ट नहीं करता था और अनलॉक होने में काफी वक्त लगता था।

37

iOS 14.5 वर्जन की बात करें तो इसका साइज 4.5 जीबी है। हालांकि, इसका अपडेट साइज फोन के मॉडल पर निर्भर होगा। नए बीटा वर्जन में कई इमप्रूवमेंट्स और बग्स को फिक्स किया गया है। 

47

हालांकि फेस मास्क पहनकर फोन अनलॉक करने वाले फीचर के लिए आपको Apple Watch की जरुरत होगी। जी हां, अपडेट चेंजलॉग में बताया गया है कि Apple Watch के साथ अगर यूजर ने मास्क पहना है तो वो ही iPhone को अनलॉक कर पाएगा।

57

इसके लिए यूजर्स को अपने फोन अपडेट करने के साथ ही Apple Watch को watchOS 7.4 पर अपडेट करना होगा।

67

फेस आईडी अपग्रेड के अलावा इस वर्जन में Xbox Series S/X और PlayStation 5 का सपोर्ट भी दिया जाएगा। साथ ही कंपनी के Fitness+ वर्कआउट के लिए भी कंपेटिबिलिटी उपलब्ध करवाई जाएगी।

77

iOS 14.5 बीटा अपडेट में ड्यूल-सिम 5G सपोर्ट भी उपलब्ध कराया गया है। हालांकि iOS का बीटा वर्जन केवल उन्हीं फोंस पर उपलब्ध कराया जाएगा जो iOS 14.5 बीटा सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के अंदर आते हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos