स्मार्टवॉच ने कराया कपल का Breakup, 1 नोटिफिकेशन ने किया धोखेबाज प्रेमी का भंडाफोड़

Published : Mar 11, 2021, 11:00 AM IST

टेक डेस्क: आज के समय में लोग काफी ज्यादा फिटनेस कॉन्शियस हो चुके हैं। लोग अपने बॉडी की एनर्जी एक्सपेंड करने से लेकर कैलोरी इंटेक तक को मेजर करते हैं। इसके लिए मार्केट में कई तरह के फिटनेस ट्रैकर आ चुके हैं। इन फिटनेस बैंड्स के जरिये लोग अपनी फिजिकल एक्टिविटी मेजर करते हैं। लेकिन हाल ही में इस फिटनेस वॉच की वजह से एक कपल के ब्रेकअप की खबर ने काफी चर्चा बटोरी। इसमें एक महिला को उसके धोखेबाज प्रेमी के बारे में फिटनेस ट्रैकर के जरिये पता चला। 1 नोटिफिकेशन ने किया खुलासा...   

PREV
18
स्मार्टवॉच ने कराया कपल का Breakup, 1 नोटिफिकेशन ने किया धोखेबाज प्रेमी का भंडाफोड़

आज के ज़माने में कई लोग Fitbit का इस्तेमाल करते हैं। ये स्मार्टवाच आपके हेल्थ और फिजिकल एक्टिविटी को ट्रैक करता है। इसकी मदद से आपने एक्सरसाइज के दौरान कितनी कैलोरी बर्न की ये ट्रैक किया जाता है।  

28

Fitbit वेट लूज करने वालों के लिए काफी फायदेमंद है। इसके जरिये वो अपने दिनभर के एक्टिविटी को ट्रैक करते हैं। स्टेप्स से लेकर हार्टबीट तक इसके जरिये रिकॉर्ड की जाती है। 

38

लेकिन टिकटॉक पर एक महिला ने अपने साथ Fitbit को लेकर हुए अनोखे एक्सपीरियंस को शेयर किया। उन्होंने बताया कि कैसे इस Fitbit ने उन्हें अपने धोखेबाज प्रेमी के बारे में बताया। 

48

टिकटॉक पर महिला ने इस स्टोरी को शेयर किया है। लव गुरु नदिया एसेक्स से एक शख्स ने उनके ब्रेकअप की स्टोरी पूछी थी। नदिया ने बताया कि Fitbit की वजह से उन्होंने ब्रेकअप किया था। 

58

दरअसल, नदिया और उनके प्रेमी के Fitbit आपस में सिंक थे।ताकि दोनों एक-दूसरे को ज्यादा एक्टिव रहने के लिए प्रेरित कर सकें। दोनों को एक-दूसरे की एक्टिविटी का नोटिफिकेशन आता था।  

68

एक दिन उनका प्रेमी देर रात घर आया। नदिया को लगा कि वो देर तक ऑफिस में काम कर रहा था इसलिए सुबह उसने अपने प्रेमी के लिए नाश्ता बनाने की सोची। तभी उन्हें Fitbit पर एक नोटिफिकेशन आया।  

78

इसमें लिखा था कि उनके प्रेमी ने रात के दो से तीन बजे के बीच 500 से ज्यादा कैलोरी बर्न की थी। इसे लेकर Fitbit ने बधाई का नोटिफिकेशन भेजा था। इसके बाद नदिया ने अपने प्रेमी से ब्रेकअप कर लिया। 

88

इस वीडियो के बाद अब लोग Fitbit को धोखेबज पार्टनर को पकड़ने का बेस्ट तरीका बता रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने लिखा कि प्रेमी को एक  चाहिए था।  जो भी हो, लेकिन फिटनेस ट्रैकर का ऐसा इस्तेमाल  सुना होगा।  

Recommended Stories