Published : Sep 29, 2021, 05:53 PM ISTUpdated : Sep 29, 2021, 05:58 PM IST
टेक डेस्क. भारत के रहने वाले सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी अल्फाबेट और उसकी सहायक कंपनी गूगल (Google) के सीईओ (CEO) हैं। साधारण से दिखने वाले दिखने वाले सुंदर पिचाई दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले सीईओ में से एक हैं। लेकिन वह एक आम आदमी की तरह ही अपनी जिंदगी जीते हैं। उनकी लाइफ स्टाइल बहुत ही साधारण है। क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे अधिक सैलरी लेने वालों में शुमार सुंदर पिचाई के दिन की शुरुआत कैसे होती है। वो किस तरह की लाइफ स्टाइल पसंद करते हैं। पिचाई ने अपना रूटीन शेयर किया है। आइए जानते हैं कैसी होती है सुंदर पिचाई की दिनचर्या।
सुबह जल्दी उठते हैं
सुंदर पिचाई के अनुसार वो सुबह जल्दी उठते हैं। वो अपना ब्रेकफास्ट सुबह 6:30 या 7:00 बजे के बीच करते हैं। उनके दिन की शुरुआत न्यूज पेपर पढ़ने से होती है। वो दी वॉल स्ट्रीट जर्नल (The Wall Street Journal) पढ़ते हैं जबकि न्यूयार्क टाइम्स को अपने फोन में पढ़ते हैं। न्यूज पढ़ने का काम वो ब्रेकफास्ट के दौरान ही करते हैं।
खाने में क्या पसंद है
ब्रेकफास्ट में वो टोस्ट के साथ एग्स खाते हैं और चाय पीते हैं। उन्हें ऑमलेट खाना पसंद है। पिचाई को वॉक करना पसंद है। वो अपने ऑफिस में वॉक अक्सर वॉक करते हुए नजर आते हैं। कई बार पिचाई मीटिंग के दौरान भी चलते रहते हैं उनका मानना है कि चलते समय दिमाग में अच्छे आइडिया आते हैं।
लंच में होती है देरी
पिचाई की दिनचर्या के हिसाब से मीटिंग के कारण कई बार वो टाइम से लंच नहीं कर पाते हैं। ऐसे में वो लंच में भी टोस्ट खाना पसंद करते हैं। ऑफिस के काम के बाद वो शाम को अपनी फैमली के साथ टाइम स्पेंड करते हैं।
कभी-कभी जिम भी जाते हैं
पिचाई रेगुलर जिम नहीं जाते हैं लेकिन फिजिकल रूप से अपने आप को फिट रखने के लिए वो कभी-कभी शाम को जिम करना पसंद करते हैं। उनका मानाना है कि हेल्थ का सबको ध्यान रखना चाहिए।
56
क्रिकेट देखना पसंद है
सुंदर पिचाई के पास जब घर में फ्री टाइम होता है तो वो क्रिकेट मैच देखना पसंद करते हैं। डिनर करने बाद वो पहले अपने दोनों बच्चों को सुलाते हैं और फिर सोने जाते हैं।
66
फ्री टाइम में किताबें पढ़ते हैं
सुंदर पिचाई अपने फ्री टाइम में बुक पढ़ना पसंद करते हैं। पिचाई कभी भी अपने ऑफिस के काम को घर लेकर नहीं जाते हैं। वो ऑफिस के काम ऑफिस में ही करते हैं।