टेक डेस्क: दुनिया हर गुजरते दिन के साथ तरक्की कर रही है। पहले जहां आसमान को निहारते थे, अब जहाज के जरिये आसमान में सफर करते हैं। तकनीक ने ऐसी तरक्की की है कि अब इंसान मंगल ग्रह तक पहुँच बना चुका है। अब इसी कड़ी में एक और उपलब्धि जुड़ने वाली है। मशहूर डिजाइनिंग कंपनी Orbital Assembly Corporation ने 2027 तक स्पेस में एक होटल बनाने की योजना शेयर की है। कंपनी ने इस होटल का डेमो भी लोगों के सामने रख दिया है। ये होटल 2025 से बनाया जाना शुरू होगा जो 2027 में कम्प्लीट कर दिया जाएगा। ये होटल एक बड़े सर्कल में बनाई जाएगी, जिसके अंदर कमरे, रेस्त्रां, बार और कई सुविधाएं दी जाएंगी। आइये आपको अंतरिक्ष में बनने जा रहे इस पहले आलीशान होटल का टूर करवाते हैं...
इस होटल को Orbital Assembly Corporation द्वारा डिजाइन किया गया है। प्लान के मुताबिक़ इसे 2025 में बनाया जाना शुरू किया जाएगा। दो साल के अंदर इसके कंस्ट्रक्शन को पूरा कर लिया जाएगा। इसके इंफ्रास्ट्रक्चर को पृथ्वी पर बनाया जाएगा।
28
ये स्पेस स्टेशन गोलाकार होगा। और ये घूमता रहेगा ताकि इसमें आर्टिफिशियल ग्रेविटी बनाई जा सके। प्लान के मुताबिक, इसमें चाँद पर जैसी ग्रेविटी बनाई जाती है वैसी ही बनाई जाएगी।
38
स्पेस पर बनने जा रहे इस होटल में लोगों को कई सुविधाएं दी जाएंगी। इसमें कई रेस्त्रां, हेल्थ स्पा के साथ ही सिनेमा हॉल भी शामिल है। इसके अलावा स्पेस होटल में जिम, किचन और बार भी रहेगा। इसका नाम Voyager Class space station रखा जाएगा।
48
इस स्पेस स्टेशन में कई रिंग्स बने होंगे। इनमें से कुछ को नासा को दिया जाएगा जिसमें वो रिसर्च कर पाए। अगर ये होटल बन जाएगा तो इसे अब तक स्पेस में इंसान द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा ऑब्जेक्ट माना जाएगा।
58
अभी तक इस होटल को बनाए जाने में आने वाले खर्च के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। स्पेस में अब तक भेजे जाने वाले ऑब्जेक्ट्स की कीमत 5 लाख 80 हजार प्रति किलो होती थी। लेकिन स्पेस X फाल्कन 9 ने इसे घटाकर 1 लाख 25 हजार रुपए कर दिया है।
68
स्पेस में बनने जा रहे इस होटल की तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसके लिए इंजीनियर्स ने काम करना शुरू कर दिया है। होटल के अंदर ग्रेविटी का काफी शानदार इंतजाम किया जाएगा। ताकि लोगों को कोई परेशानी ना हो।
78
अंदर से लोग बाहर का नजारा भी देख पाएंगे। लाइब्रेरी और जिम जैसी सुविधाओं का मजा लेने के लिए एक बार में 400 लोग इस यान का सहारा लेंगे। हालांकि, इसकी कीमत कितनी होगी ये अभी तय नहीं किया जा सका है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसे ऐसे डिजायन किया जाएगा कि आम आदमी भी इसके बारे में सोच सके।
88
गेस्ट्स के अलावा इस होटल में काम करने वालों को भी स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी। ये लोग अंतरिक्ष में कई महीने सर्विस देंगे। ऐसे में होटल के सारे इक्विपमेंट्स इस तरह से बनाए जाने की तैयारी है जिससे लोगों को कोई दिक्कत नहीं होगी।
टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News