अगर पानी में गिर गया है महंगा मोबाइल फोन, तो इन उपायों से झट से हो जाएगा चालू

Published : Aug 29, 2020, 01:37 PM IST

टेक डेस्क : मोबाइल फोन यूज करना आजकल लोगों की जरूरत बन गया हैं लेकिन कई लोग ये नहीं जानते की फोन कैसे इस्तेमाल करना चाहिए और कैसे उसकी देखरेख करनी चाहिए?  अक्सर कई लोगों का फोन काम करते समय हाथ से छूट कर पानी में गिर जाता है या बारिश के मौसम में भीग जाता है। पानी में गिरने के बाद जल्दबाजी में आप ऐसा कुछ कर देते हैं, जिसकी वजह से आप अपने मोबाइल से हाथ धो बैठते हैं और वह पूरी तरह खराब हो जाता है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आये हैं, जिन्हें फॉलो करके आप अपने पानी में गिरे मोबाइल फोन को खराब होने से बचा सकते हैं।

PREV
18
अगर पानी में गिर गया है महंगा मोबाइल फोन, तो इन उपायों से झट से हो जाएगा चालू

सबसे पहले जब भी मोबाइल पानी में गिरे तो जितना जल्दी हो सके उतना जल्दी उसे पानी से बाहर निकाल लें। जितनी ज्यादा देर आपका मोबाइल पानी में रहेगा, उसके उतने ही ज्यादा पार्ट्स में पानी घुस सकता है।

28

अगर मोबाइल पानी में गिर गया है या बारिश के दौरान भीग गया है तो फोन का कोई भी बटन न दबाएं। बटन दबाने से भीगे मोबाइल के अंदर शॉर्ट सर्किट हो सकता है जिससे फोन की  Motherboard भी डैमेज हो सकती है।

38

अगर फोन पानी में गिर गया है तो उसे बाहर निकाल कर उसकी बैटरी बाहर निकाल लें। फिर बैटरी और फोन को किसी साफ कपड़े से पोंछ लें।
 

48

बैटरी को बाहर निकालने के बाद अब सिम कार्ड को भी बाहर निकाल कर साफ कपड़े से पोंछ लें। जब तक फोन पूरी तरह से सूख न जाये इसके अंदर सिम कार्ड ना डालें।

58

मोबाइल को कपड़े से पोंछने के बाद उसे चावल के डिब्बे में रख दें। कम से कम 24 से 36 घंटे तक मोबाइल चावल में रखा रखने दें क्योंकि चावल में नमी सोखने की क्षमता ज्यादा होती है।

68

अगर आपका फोन थोड़ा ही भीगा है तो आप इसे बालकनी या छत पर तेज धूप में सुखाने के लिए रखा दें। ध्यान रखें कि मोबाइल को इस तरह रखें कि उसकी स्क्रीन पर धूप न लगे। 15-20 मिनट में आपका फोन पहले की तरह हो जाएगा और इसका पूरा पानी सूख जाएगा।
 

78

नए टिफिन, वॉटर बॉटल, जूते के डिब्बे के साथ आपने एक सील्ड पुड़िया पड़ी देखी होगी जिस पर "DO NOT EAT" लिखा होता है। इसके अंदर सिलिका कि गोली होती है। ये सिलिका नमी को जल्दी सोख लेता है। अगर फोन में पानी चला गया है तो मोबाइल को एक कांच के डिब्बे में सिलिका के पैकेट के साथ डाल दें और डिब्बे का ढक्कन टाइट बंद कर दें। 12-24 घंटे में आपके फोन की पूरी नमी सूख जाएगी।

88

ध्यान रखें कि मोबाइल को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। गरम हवा से मोबाइल के प्लास्टिक पुर्जे या सर्किट गल कर खराब हो सकते हैं। माइक्रोवेव या अवन में भी मोबाइल सुखाना गलत है।

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories