गूगल वॉलेट अमेरिका सहित 180 देशों में अपनी सर्विस बंद कर देगा। इसके बाद से ये यूजर्स ऑनलाइन पेमेंट रिसीव और सेंड नहीं कर पाएंगे। गूगल ने अमेरिकी यूजर्स से कहा है कि गूगल वॉलेट पर शिफ्ट हो सकते है। 

टेक डेस्क. भारत में 8 मई को गूगल वॉलेट लॉन्च हुआ था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि गूगल पे बंद हो जाएगा। भारत सहित दुनियाभर में ऑनलाइन पेमेंट के लिए GPay का इस्तेमाल किया जाता है। बीते दो सालों में गूगल वॉलेट के आने के बाद GPay यूजर्स में काफी इजाफा हुआ है। गूगल ने ऐलान किया है कि 4 जून से गूगल पे को बंद करने वाला है। ऐसे में यूजर्स परेशान है। ये 180 देशों में बंद किया जाएगा। आइए जानते है कि गूगल के इस फैसले से कौन से देश प्रभावित होंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अमेरिका सहित 180 देशों में बंद होगा गूगल पे

गूगल पे अमेरिका सहित 180 देशों में अपनी सर्विस बंद कर देगा। इसके बाद से ये यूजर्स ऑनलाइन पेमेंट रिसीव और सेंड नहीं कर पाएंगे। गूगल ने अमेरिकी यूजर्स से कहा है कि गूगल वॉलेट पर शिफ्ट हो सकते है। कई जानकारों का मानना है कि गूगल वॉलेट को प्रमोट करने के लिए इस तरह के कदम उठाए जा रहे है। यानी की गूगलपे को गूगल वॉलेट से रिप्लेस किया जाएगा।

सिर्फ इन देशों में Gpay की सर्विस जारी

Gpay की सर्विस दुनियाभर के 180 देशों में इसकी सर्विस बंद की जाएगी। वहीं, भारत और सिंगापुर में सर्विस जारी रहेगी। मतलब इन देशों के यूजर्स को परेशान होने की जरूरत नहीं। आपको बता दें कि भारत में गूगलपे का मार्केट काफी बड़ा है। साथ ही फिनटेक कंपनियों में सबसे आगे है। ऐसे में इसकी सर्विस भारत में जारी रखी गई है। कंपनी का कहना है कि गूगल वॉलेट के लॉन्च होने से गूगल पे पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

Google वॉलेट गूगल पे से कितना अलग

Google वॉलेट एक सिक्योर और प्राइवेट डिजिटल वॉलेट है। इसमें यूजर्स को ऐप शेयर किए पेमेंट कार्ड, पास, टिकट और आईडी को सिक्योर रखता है। जरुरत पड़ने पर आप इसका इस्तेमाल आराम से कर सकते है। वहीं गूगल पे यूजर्स को डिजिटल पेमेंट करने की सुविधा देता है। इससे यूजर्स अपने दोस्तों, परिजनों को ऑनलाइन यूपीआई और कॉन्टैक्ट नंबर पर सीधे पेमेंट कर सकते है। वहीं, दुकानों पर क्यू आर स्कैन कर ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं।

 यह भी पढ़ें…

मुकेश अंबानी के Jio Rail App पर मिलेगा कंफर्म टिकट! बस फॉलो करें ये स्टेप्स