Myntra की तरह अश्लील नहीं, इन कंपनियों के Logo के हैं ख़ास मायने, हर डिजाइन का है स्पेशल मतलब

टेक डेस्क: हाल ही में ऑनलाइन शॉपिंग साइट Myntra अपने लोगो की वजह से चर्चा में आ गया। कंपनी के लोगो के खिलाफ एक महिला ने कंप्लेन दर्ज करते हुए इसे अश्लील बताया था, जिसके बाद कंपनी ने लोगो बदल दिया। इसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। बात अगर कंपनियों के लोगो की करें, तो हर लोगो ही उसके ब्रांड की पहचान होती है। ऐसे में कंपनियां काफी सोच-समझकर अपना लोगो तय करते हैं। आज हम आपको कुछ मशहूर कंपनियों के लोगो और उनके डिजाइन का मतलब बताने जा रहे हैं। कई कंपनियां सोच-समझकर इन्हें तय करते हैं। हर लोगो की अपनी अलग कहानी है... 

Asianet News Hindi | Published : Feb 1, 2021 3:52 AM IST

18
Myntra की तरह अश्लील नहीं, इन कंपनियों के Logo के हैं ख़ास मायने, हर डिजाइन का है स्पेशल मतलब

SBI: स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया का लोगो आपने काफी बार देखा होगा। नीले रंग के इस लोगो में एक तरफ का हिस्सा खुला है। इसका मतलब होता है कि अगर आपने इस बैंक में पैसे डाले तो इसके निकलने का एक ही तरीका है। वो है खुद ग्राहक। 
 

28

Google: सर्च इंजन कंपनी गूगल के लोगो में चार रंग हैं। अपने लोगो में गूगल ने तय मानकों से हटकर रंग का चयन किया है। रंगीन होने के बाद भी गूगल का लोगो भारी-भरकम नजर नहीं आता। 

38

Amazon: ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन के लोगो जो देख ऐसा लगेगा कि कोई तीर है। लेकिन असल में ये मुस्कराहट को दर्शाता है। कंपनी के लोगो में तीर A से Z तक जाता है। यानि आपको यहां सबकुछ मिलेगा। इस कारण आप मुस्कुराएंगे। 

48

Baskin-Robbins : आइसक्रीम के इस ब्रांड के लोगो को गौर से देखने पर आपको इसमें 31 लिखा दिखेगा। ये इस बता को दर्शाता है कि कंपनी 31 फ्लेवर के आइसक्रीम बनाती है। 
 

58

McDonalds: इस कंपनी के लोगो में एम् बना हुआ है। ये इसकी पहचान है। लेकिन  1960 में कंपनी इसका लोगो बढ़ने जा रही थी। तब इसके लोगो कन्सलटेंट ने बताया था कि कई लोगों को इसमें महिला का ब्रेस्ट नजर आता है, जिसके जरिये बच्चे का पेट सबसे पहले भरता है। 

68

LG: भारत में LG के इलेक्ट्रॉनिक्स सामान काफी बिकते हैं। इसके लोगो में LG साफ़ लिखा हुआ है। इसके लोगो में आपको एक मुस्कुराता हुआ चेहरा नजर आएगा। साथ ही L में नाक बना हुआ है। इस लोगो के जरिये कंपनी ग्राहकों कोमुस्कुराहट बांटना चाहती है। 
 

78

Toyota: इस ब्रांड के लोगो में तीन तरह सर्कल्स नजर आते हैं। ये ग्राहकों का दिल और टोयोटा के दिल का मिलन दिखाते हैं। लोगो के पीछे का स्पेस अंतहीन संभावनाएं दिखाती है। साथ ही साथ अगर आप इसके लोगो को गौर से देखेंगे तो आपको इसमें ब्रांड के नाम की स्पेलिंग दिख जाएगी। 

88

Hyundai: भारत में इस कंपनी की कार काफी बिकती है। इसमें सर्किल में H लिखा हुआ है। कई लोग सोचते हैं कि ये हुंडई के नाम के पहले अक्षर पर आधारित है। लेकिन असल में इस लोगो को गौर से देखने पर समझ आएगा कि ये ग्राहक और कंपनी प्रतिनिधि के हाथ मिलाने को दर्शाता है। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos