ALERT: अगर भूल से भी Google पर सर्च किये ये शब्द, तो अकाउंट से उड़ जाएंगे सारे पैसे

Published : Mar 24, 2021, 03:00 PM IST

टेक डेस्क: आज के समय में गूगल लोगों की  जिंदगी का काफी अहम हिस्सा बन चुका है। किसी भी चीज की जानकारी चाहिए तो लोग गूगल के शरण में जाते हैं। हर तरह की जानकारी गूगल पर मौजूद है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस सर्च इंजन पर निर्भर करना आपको मुसीबत में भी डाल सकता है। जी हां, गूगल के जरिए आप पर नजर रखने वाले फ्रॉड्स की संख्या भी कम नहीं है। ये आपके हर सर्च पर नजर रखते हैं। इसके बाद मौका मिलते ही ये आपको शिकार भी बना लेते हैं। कुछ सर्च तो आपले बैंक अकाउंट पर ही निशाना साध लेते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में गूगल  करना आपको काफी नुकसान पहुंचा सकता है। 

PREV
16
ALERT: अगर भूल से भी Google पर सर्च किये ये शब्द, तो अकाउंट से उड़ जाएंगे सारे पैसे

कस्टमर केयर नंबर 
कभी भी गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर ना सर्च करें। लोग अक्सर किसी कंपनी के एग्जीक्यूटिव से बात करने के लिए उसके कस्टमर केयर का नंबर गूगल करते हैं। ऐसे में साइबर अपराधी इसका फायदा उठाते हैं। 

26


कई बार साइबर अपराधी अपना नंबर कस्टमर केयर के नाम से शेयर कर देते हैं। इसके बाद वो आपकी समस्या सुनते हैं और फिर उसके समाधान में आपका बैंक डिटेल जानने के बाद आपको चूना लगा देते हैं। 

36

बैंक साइट्स 
डिजिटल युग में कई लोग नेट बैंकिंग करते हैं। इसके लिए कोशिश करें कि ज्यादातर मोबाइल बैंकिंग यूज करें। अगर आप गूगल से बैंक वेबसाइट सर्च करते हैं तो ये काफी खतरनाक है। 

46

कई साइबर अपराधी बैंक की डुप्लीकेट वेबसाइट बना लेते हैं। इसका यूआरएल भी ओरिजनल से काफी मिलता जुलता है। ऐसे में यूजर हैकर्स के चंगुल में फंस जाते हैं। इसलिए गूगल से नेट बैंकिंग अवॉयड ही करें। 
 

56

किसी ऐप-सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करने की लिंक 
अगर आप किसी ऐप या सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करना चाहते हैं तो उसे प्ले स्टोर से डाउनलोड करें। कई बार लोगों को जब ऐप प्लेस्टोर पर नहीं मिलता है तो वो उसे  गूगल करते हैं। 

66

अगर आपको वहां ऐप डाउनलोड का लिंक मिलता है तो उसे डाउनलोड ना करें। साइबर अपराधी इसमें ऐसे लिंक्स डाल देते हैं जिसमें वायरस या मेलवेयर  होता है। ये आपके सिस्टम को हैक कर आपकी डिटेल्स चुरा लेते हैं। 

Recommended Stories