इस देश में ऐसी गरीबी की पैसे के लिए अपनी लड़कियों को बेच रहे हैं लोग, यहां आने वाला है बड़ा संकट

काबुल. अफगानिस्तान (Afghanistan) पर कब्जे के बाद तालिबान (Taliban) ने अपना क्रूर रूप दिखाना शुरू कर दिया है। लड़कियों को बच्चों को सेक्स गुलाम बनाने के लिए 82 हजार रुपए में खरीद फरोख्त हो रही है। आरोप है कि एक साल से कम उम्र के बच्चों को कथित तौर पर कैश, पशुओं और हथियारों के बदले खरीदा-बेचा जा रहा है। बीमार तालिबानी अफगानिस्तान के हताशा और गरीबी से त्रस्त लोगों का शोषण कर रहे हैं। गांव के लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। बच्चों को सेक्स स्लेव बनाने की ओर धकेला जा रहा है। अफगानिस्तान में बच्चों को कैसे बनाया जा रहा है सेक्स स्लेव...? 

Asianet News Hindi | Published : Oct 16, 2021 11:31 AM IST

16
इस देश में ऐसी गरीबी की पैसे के लिए अपनी लड़कियों को बेच रहे हैं लोग, यहां आने वाला है बड़ा संकट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तालिबान अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के करीब घुर प्रांत के गांवों को अपना शिकार बना रहा है। कम उम्र के बच्चों को 100000 से 250,000 अफगानी में बचा जा रहा है। कैश के अलावा बंदूकों और जानवरों की भी अदला-बदली की जा रही है।

26

कहा जाता है कि यह प्रथा काबुल के पास के ग्रामीण इलाकों में पहले से ही थी, लेकिन सरकार के पतन और तालिबान के कब्जे के बाद एक बार फिर से खुलेआम इस प्रथा को बढ़ावा दिया जा रहा है।

36

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गरीबी, बेरोजगारी और घुर प्रांत में आर्थिक समस्याओं की वजह से बाल विवाह हुए हैं। पैसे, हथियार या पशुओं के बदले कई परिवारों ने अपनी कम उम्र की लड़कियों की शादी बड़े या बुजुर्गों से कर दी है।

46

इस मामले पर एक महिला एक्टिविस्ट हबीबा जमशेदी ने कहा कि महिलाओं की आबादी आधी है और उनके साथ अमानवीय व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाल विवाह के मुद्दे के पीछे एक कारण महिलाओं की भूमिका और स्थिति के बारे में जागरूकता की कमी है।

56

अफगानिस्तान में बाल विवाह को व्यापक रूप से डॉक्युमेंटेड किया गया है। अक्सर इस्लाम के नाम का इस्तेमाल करके इसे सही ठहराया जाता है। हालांकि जब तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया था, तब कहा था कि वह महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित नहीं करेगा।
 

66

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान में कई बच्चों को स्कूल छोड़ने और भीख मांगने के लिए मजबूर किया गया है। संयुक्त राष्ट्र का मानना ​​है कि देश के 18 मिलियन लोगों में से आधे लोग बढ़ते मानवीय संकट में फंस गए हैं। 

नोट- इस न्यूज में इस्तेमाल की गईं सभी तस्वीरें सांकेतिक हैं।

ये भी पढ़ें.

ये प्रथा अजीब है! झरने से बहता है खून, महिला-पुरुष नंगे होकर नहाते हैं, चौंकाने वाली है वजह

आप जिसे मोटापा समझ रहे हैं वह ट्यूमर हो सकता है, डॉक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

डिप्रेशन से बचना है तो मशरूम खाना चाहिए, एक स्टडी में हुआ ऐसा खुलासा, जो मौत से बचा सकता है

वियाग्रा का इस्तेमाल सिर्फ बेडरूम में ही नहीं, इसके और भी हैं कई फायदे, जो कर देंगे आपको हैरान

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos