घर में दिखे सांप का पीछा कर रही थी महिला, तभी पहुंची ऐसी जगह जहां एक या दो नहीं 90 सांपों का झुंड था

Published : Oct 16, 2021, 01:29 PM ISTUpdated : Oct 16, 2021, 01:30 PM IST

न्यूयॉर्क. सांपों से हर किसी को डर लगता है। जहां सांप दिख जाए उधर लोग जाना तक नहीं चाहते हैं। ऐसे में अगर कहीं आपको सांपों का झुंड दिख जाए। एक या दो नहीं 90 सांप। सोचिए आपकी क्या हालत होगी। अमेरिका में रहने वाली एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। उसने एक साथ 90 सापों का झुंड देख लिया। इसके बाद उसकी हालत खराब हो गई। दिलचस्प बात तो ये है कि ये सभी सांप कहीं और नहीं, बल्कि उस महिला के घर में ही थे। जानें कहां से आए 90 सांप और वो कितने खतरनाक थे...?

PREV
16
घर में दिखे सांप का पीछा कर रही थी महिला, तभी पहुंची ऐसी जगह जहां एक या दो नहीं 90 सांपों का झुंड था

कैलिफोर्निया में रहने वाली महिला के घर में 59 छोटे और 22 बड़े सापों का झुंड मिला। ये सभी सांप उसके घर के नीचे मिले। ये देख महिला ने तुरन्त रेस्क्यू टीम को बुलाया। 
 

26

ये सभी सांप आपस में गुथे हुए थे। एक दूसरे के साथ मानो खेल रहे हो। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घर के नीचे सापों का एक जोड़ा रहता था, और अब इनकी संख्या 90 के करीब पहुंच चुकी है। 

36

सांपों के झुंड को देखने के बाद महिला ने सोनोमा काउंटी रेप्टाइल रेस्क्यू को बुलाया। उन्होंने सांपों को निकालने का काम शुरू किया। सांपों को हटाने में लगभग चार घंटे का समय लगा। लेकिन उन्हें शक है कि अभी और भी सांप हो सकते हैं।
 

46

रेस्क्यू टीम ने फेसबुक पर पोस्ट किया, मुझे किसी का फोन आया, जिसने कहा कि उनके घर के नीचे सांप हैं। करीब 4 घंटे उन्हें निकालने में लगे। झुंड में 59 छोटे और 22 सांप मिले। 
 

56

रेस्क्यू टीम के लोगों ने कहा, एक हफ्ते बाद सात और सांपों को खोजने की तैयारी है। महिला ने बताया कि उनके घर में सांप अक्सर आते हैं लेकिन चले जाते हैं।    
 

66

सांपों की पहचान Pacific Rattlesnakes के रूप में हुई है, जो  अगस्त से अक्टूबर तक 4 से लेकर 21 बच्चों तक को जन्म देते हैं। ये सांप ज्यादा बच्चे देने के लिए जाने जाते हैं।  

नोट- इस न्यूज में इस्तेमाल की गईं सभी तस्वीरें सांकेतिक हैं।

ये भी पढ़ें.

ये प्रथा अजीब है! झरने से बहता है खून, महिला-पुरुष नंगे होकर नहाते हैं, चौंकाने वाली है वजह

आप जिसे मोटापा समझ रहे हैं वह ट्यूमर हो सकता है, डॉक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

डिप्रेशन से बचना है तो मशरूम खाना चाहिए, एक स्टडी में हुआ ऐसा खुलासा, जो मौत से बचा सकता है

वियाग्रा का इस्तेमाल सिर्फ बेडरूम में ही नहीं, इसके और भी हैं कई फायदे, जो कर देंगे आपको हैरान

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories