आप जिसे मोटापा समझ रहे हैं वह ट्यूमर हो सकता है, डॉक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Published : Oct 15, 2021, 04:43 PM IST

टेक्सास. हर लड़की को स्लिम-ट्रिम दिखना पसंद है। इसके लिए वह डाइट चार्ट को फॉलो करती हैं। लेकिन क्या हो, अगर डाइट चार्ज फॉलो करने के बाद भी आपका पेट बढ़ता ही जाए। ऐसा ही कुछ 29 साल की अमांडा शुल्त्स के साथ हुआ। साल 2021 के शुरुआत में उनका पेट तेजी से बड़ा होने लगा। उन्होंने पेट कम करने के लिए खूब एक्सरसाइज की। डाइट से डेयरी प्रोडक्ट, ग्लूटेन और मांस भी हटा दिया। इतना कुछ करने के बाद भी कोई फायदा नहीं हुआ। वह परेशान होकर कई डॉक्टर के पास गईं। इसके बाद जब उनका गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने सीटी स्कैन किया तो पता चला कि उन्हें मोटापे की दिक्कत नहीं है। न ही प्रेग्नेंसी है। किसी खास वजह से उनका पेट बड़ा हो रहा है। किस वजह से लड़की का पेट बढ़ रहा था....?

PREV
17
आप जिसे मोटापा समझ रहे हैं वह ट्यूमर हो सकता है, डॉक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

टेक्सास की रहने वाले 29 साल की अमांडा पेट बढ़ने की वजह से परेशान थीं। उन्होंने खाने से लेकर एक्सरसाइज तक सबकुछ किया। पिछले महीने पता चला कि उनके पेट में 17 पाउंड का कैंसर का ट्यूमर था।

27

अमांडा शुल्त्स ने पहली बार इस साल के शुरुआत में महसूस किया कि उनका पेट तेजी से बढ़ा हो रहा है। जैसे-जैसे महीने बीतते गए यह बढ़ता रहा। यहां तक ​​​​कि उन्होंने अपनी डाइट से डेयरी, ग्लूटेन और मांस को भी हटा दिया। 

37

एक टाइम बाद जब सबकुछ करने के बाद कोई फायदा नहीं हुआ तो गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने सीटी स्कैन किया। तब पता चला कि पेट में ट्यूमर है, जिसे दो दिन बाद ऑपरेशन कर हटा दिया गया। 

47

अमांडा ने कहा, मैंने देखा कि धीरे-धीरे वजन बढ़ रहा है। मुझे लगा कि यह उम्र बढ़ने की वजह से हो रहा है। लेकिन एक टाइम बाद ऐसा लगने लगा कि मेरा पेट हर समय फूला हुआ है। इसके बाद मैंने अपनी डाइट में बदलाव किया। 
 

57

पेट का साइज तो बढ़ा ही था, लेकिन इसके साथ ही पेट बहुत कठोर होने लगा। तब मुझे लगा कि ये मोटापा नहीं बल्कि कुछ और है। इसके बाद मैंने डॉक्टर से सलाह लेने के बारे में सोचा। 
 

67

अगस्त में एक गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट के पास गईं। जिसने कई टेस्ट किए, फिर बताया कि पेट में  33 सेमी का ट्यूमर है। डॉक्टर ने लिपोसारकोमा कर बाहर निकाला। आम तौर पर ये ट्यूमर पेट में ही बनता है। 
  

77

मेरी किस्मत अच्छी थी कि ये ट्यूमर था। लेकिन कैंसर नहीं फैला। ट्यूमर का वजह सात महीने के बच्चे के बराबर था। जब उसे हटा दिया गया तो पेट वापस अपनी पुराने साइज में आ गया।    

नोट- इस न्यूज में इस्तेमाल सभी तस्वीरें सांकेतिक हैं।

ये भी पढ़ें..

James Bond की फिल्म में इस्तेमाल पुल के साथ सेल्फी लेना चाहती थी लड़की, लेकिन एक चूक से हुई मौत

ये प्रथा अजीब है! इस देश में पति की मौत होने पर कुल्हाड़ी से काट देते हैं पत्नी की उंगलियां

सावधान! अपने बच्चों की जरूरत से ज्यादा तारीफ करते हैं तो संभल जाइए, हो सकता है भारी नुकसान

विमान में विंडो सीट पर बैठने का क्या खतरा है, flight attendant ने किया डराने वाला खुलासा

Recommended Stories