- Home
- Viral
- ये प्रथा अजीब है! इस देश में पति की मौत होने पर कुल्हाड़ी से काट देते हैं पत्नी की उंगलियां
ये प्रथा अजीब है! इस देश में पति की मौत होने पर कुल्हाड़ी से काट देते हैं पत्नी की उंगलियां
इंडोनेशिया (Indonesia). दुनिया में मौत को लेकर कई तरह के रीति रिवाज हैं। इनमें से कुछ ऐसे हैं जिनके बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे। Asianet News Hindi 'ये प्रथा अजीब है' नाम की एक सीरीज चला रहा है, जिसमें दुनियाभर की हैरान करने वाली प्रथाओं के बारे में बताया जाएगा। आज कहानी इंडोनेशियाई (Indonesia Dani Tribes) की। यहां जंगल में रहने वाली एक जनजाति की महिलाओं की उंगलियां कटी हुई मिलेंगी। कई महिलाओं की एक उंगली कटी होगी तो किसी को पांचों। अधिकतर बुजुर्ग महिलाओं के साथ ऐसा दिखेगा। आप के मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर ऐसा क्यों? दरअसल, इस जनजाति की महिलाओं को लेकर एक रिवाज है, जिसके चलते उनकी उंगलियां काट दी जाती हैं। कई बार तो ऐसी नौबत एक बार ही आती है लेकिन कई बार दो से तीन उंगलियों को कुल्हाड़ी से काटना पड़ता है। इंडोनेशिया में रहने वाली एक जनजाति की महिलाओं की उंगलियां काट दी जाती हैं, जानें क्यों...?

इंडोनेशिया (Traditional Life Of Indonesia) के जंगलों में रहने वाली इस जनजाति का नाम दानी है। जब दानी जनजाति की महिलाओं का कोई अपना गुजर जाता है। यानी उसकी मौत हो जाती है तो वे मानसिक पीड़ा के अलावा शारीरिक पीड़ा भी सहती हैं।
दानी जनजाति में जब महिलाओं के प्रियजनों की मौत हो जाती है तो जनजाति की महिलाओं की उंगलियों के ऊपरी आधे हिस्से को काट दिया जाता है। यह माना जाता है कि उंगली काटने से मृत व्यक्ति की बेचैन आत्मा दूर रहती है। साथ ही यह शोक व्यक्त करने का प्रतीक है।
इस प्रथा को इकिपलिन (Ikipalin) नाम से जाना जाता है। कुछ साल पहले इंडोनेशियाई सरकार ने इसपर रोक लगा दिया था, लेकिन आज भी चोरी छुपे इस प्रथा को जिंदा रखा गया है। आज भी इस जनजाति की महिलाओं के हाथों की उंगलियों को काटा जा रहा है।
इस जनजाति के 250,000 से ज्यादा लोग पापुआ न्यू गिनी के ऊंचे इलाकों में रहते हैं। अमेरिका के रिचर्ड आर्कबोल्ड ने 1938 में इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों की खोज की थी। हालांकि यह प्रथा पहली बार कब शुरू हुई और पुरुषों के बजाय महिलाओं को क्यों निशाना बनाया जाता है यह पता नहीं है।
हालांकि, यह एक सामान्य अनुष्ठान है जो शोक की अवधि में होता है और आमतौर पर परिवार के किसी अन्य करीबी सदस्य द्वारा किया जाता है। कई बार कुल्हाड़ी के बिना भी उंगलियां काटी जाती है। ऐसे में पहले उगलियों को चबाया जाता है, फिर उसे रस्सी के जरिए काट दिया जाता है।
ये प्रथा आमतौर पर बड़ी उम्र की महिलाओं के साथ किया जाता है। उनकी उंगलियां काटी जाती हैं। लेकिन कई मामलों में महिलाओं अपने बच्चों की उंगलियों को भी काट देती हैं। यह तर्क दिया जाता है कि अगर मां अपने बच्चे की उंगलियों को काटती है तो इससे उनका बच्चा अधिक दिनों तक जिंदा रहता है।
नोट- इस न्यूज में इस्तेमाल की गईं सभी तस्वीरें सांकेतिक हैं।
ये भी पढ़ें..
Rough Sex के दौरान लड़की की मौत, लेकिन जब कोर्ट ने दोषी प्रेमी को सजा सुनाई तो छिड़ा विवाद
पेट से निकली 1 किलो नुकीली कील, नट-चाकू, डॉक्टर ने बताया- शराब छोड़ने की वजह से मरीज की ये हालत हुई
कोरोना को मिटाने के लिए गेमचेंजर साबित होगी ये दवा, मरने से बचाने में है शानदार रिकॉर्ड
रात भर खर्राटे भर सोते रहे माता-पिता, बिस्तर के नीचे दबी रही 18 दिन की बच्ची, तड़प-तड़प कर हुई मौत
40 साल का वर्जिन शख्स ढूंढ रहा गर्लफ्रेंड, लेकिन ऐसी शर्त रख दी है कि 5 साल से लड़की ही नहीं मिली
बढ़ा हुआ वजह कम होना-स्किन की शाइनिंग, शराब छोड़ने पर बॉडी में क्या-क्या बदलाव होते हैं
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News