नग्न हालत में 12 घंटे तक पानी में तैरते-तैरते बेहोश हुई महिला, ठंड से खून जम गया था, फिर भी ऐसे बची जान

Published : Oct 28, 2021, 04:13 PM IST

कैलिफोर्निया (California) . यहां एक नाविक (Sailor) ने एक ऐसी महिला को बचाया, जो करीब 12 घंटों से पानी में फंसी हुई थी। उसके शरीर पर एक कपड़ा (Swimming Naked) तक नहीं था। नाविक खोसरवानी को लगा कि कहीं और भी लोग तो पानी में फंसे हुए नहीं है, इसलिए उन्होंने महिला से पूछा। महिला कुछ भी बोलने की हालत में नहीं थी, जैसे तैसे उसने अपना नाम बताया और कहा कि वह अकेले ही है। खोसरवानी ने लॉस एंजिल्स काउंटी फायर डिपार्टमेंट से संपर्क किया। सात मिनट के अंदर रेस्क्यू टीम वहां पहुंच गई और महिला को वहां से सुरक्षित निकाल लिया। जानें महिला मौत के मुंह में कैसे पहुंची और 12 घंटे कहां रही...?  

PREV
15
नग्न हालत में 12 घंटे तक पानी में तैरते-तैरते बेहोश हुई महिला, ठंड से खून जम गया था, फिर भी ऐसे बची जान

पहले लगा कि डॉल्फिन है, लेकिन लड़की निकली
26 सितंबर को खोसरवानी अपने दोस्तों के साथ मालिबू में पैराडाइज कोव में थे। इसी दौरान उन्हें पानी में कुछ अजीब दिखा। पहले तो उन्हें लगा कि कोई डॉल्फिन है, लेकिन जब पास गए तो पता चला कि ये महिला थी, जिसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था।  

25

पानी से बाहर निकालने के बाद तुरन्त कंबल में लपेटा गया
खोसरवानी एक ट्रेंड नाविक है, उन्हें पता था कि ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए। उन्होंने रस्सी की मदद से महिला को पानी से बाहर निकाला। खोसरवानी ने कहा कि वह नग्न थी। थकी हुई थी और मुश्किल से बोल पा रही थी। उसे तुरन्त कंबल में लपेट दिया गया। 

35

देर रात अकेले पानी में तैरने गई थी, तभी हुआ हादसा
अधिकारियों ने बताया कि महिला देर रात अकेले तैरने गई थी। इसी दौरान तेज लहर आई और उसे किनारे से ढाई मील दूर खींच लिया। वह हाइपोथर्मिया से पीड़ित थी। इसलिए खुद का बचाव करने में सक्षम नहीं हो पाई। उसने बचाव दल को बताया कि वह 12 घंटे तक तैरकर बची रही।
 

45

ठंड की वजह से खून जम सा गया था
नाविक ने बताया कि महिला बहुत बुरी हालत में मिली थी। ठंड की वजह से खून जम सा गया था। वह मुश्किल से सांस ले पा रही थी। इसलिए जैसे ही उसे नाव पर लाया गया तुरन्त कंबल में लपेटकर गर्मी दी गई। इसके बाद रेस्क्यू टीम को बुलाकर उनके हवाले कर दिया गया।

55

3 दिन बाद हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई
खोसरवानी ने बताया कि मैं खुद को धार्मिक के बजाय आध्यात्मिक मानता हूं। लेकिन एक के बाद एक जो कुछ हुआ, अगर सब एक साथ नहीं होते, तो यह महिला आज हमारे साथ नहीं होती। महिला का इलाज करने के तीन दिन बाद हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई। फिलहाल महिला की हालत अभी ठीक है।

नोट- इस न्यूज में इस्तेमाल की गईं तस्वीरें सांकेतिक हैं।

ये भी पढ़ें.

जमीन पर घसीटा, पत्थर से कुचला...15 साल के लड़के ने 23 साल की लड़की के साथ ऐसे की रेप की कोशिश

जिसे समझा जा रहा था कब्रों का लुटेरा वह निकला आम इंसान, वैज्ञानिकों ने बताया- ऐसे दी गई थी दर्दनाक मौत

संबंध बनाने के दौरान पति ने लिया दूसरी महिला का नाम, भड़क गई पत्नी, ऐसा बवाल हुआ कि उड़ गए पति के होश

लाश के साथ एक साल तक सोते रहे 3 भाई, शरीर सड़ चुका था, हड्डियां गल गई थी, चौंकाने वाली है कहानी

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories