सेब समझकर जहर वाला फल खा गए मासूम सगे भाई-बहन, थोड़ी देर में होने लगी उल्टी-इलाज के 2 दिन बाद दोनों की मौत

Published : Oct 23, 2021, 12:04 PM ISTUpdated : Feb 02, 2022, 09:45 AM IST

कोलंबिया (Colombia). आमतौर पर आपके बगीचे में जो फल लगे होते हैं, वे खाने लायक होते हैं। आप लगाते भी इसी लिए हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि आपके बगीचे में लगे फल बच्चों की जान ले सकते हैं। शायद नहीं। लेकिन कोलंबिया में एक परिवार के साथ ऐसा ही हुआ। वहां अपने घर के बगीचे में लगे फल को खाने से भाई और बहन की मौत हो गई। बच्चों के नाम जोफरान माथियास गोंजालेज और अमीरा झास्ली था। उनकी उम्र सिर्फ 3 और 5 साल की थी। उन्होंने Thevetia ahouai plant के फल को खाया था। फल खाते ही वे बेसुध हो गए। जानें क्यों दोनों भाई-बहनों ने जहरीला फल खा लिया...?

PREV
16
सेब समझकर जहर वाला फल खा गए मासूम सगे भाई-बहन, थोड़ी देर में होने लगी उल्टी-इलाज के 2 दिन बाद दोनों की मौत

सेब समझ खा गए जहरीले फल 
Daily Star  ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि जहरीले फल को खाने के पीछे क्या वजह थी। कहा जा रहा है कि वे बगीचे में लगे फल को सेब समझ खाने लगे। घटना 17 अक्टूबर की है। बच्चे अपने दादी के बगीचे में फल खाने गए थे। 

26

बच्चों के नाम जोफरान माथियास गोंजालेज और अमीरा झास्ली थे। वे कोलम्बिया के रियो डी ओरो में रहते थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, उन्होंने  बोला डे टोरो (bola de toro)/ ह्यूवो डी टोरो के (huevo de toro) नाम के फल खाए थे, जिसकी वजह से उनकी मौत हुई। 

36

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब बच्चों की मौत हुई तो परिवार के लोग वेनेजुएला में थे। वहीं पर उन्हें अपने बच्चों के मौत की खबर मिली। उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि घर के गार्डेन में लगे फल उनका घर तबाह कर सकते हैं। 

46

पड़ोसी जीसस एलियास वेनेगास ने कहा, बच्चों ने सोचा कि घर के गार्डेन में लगे फल सेब हैं। वे फल देखने में भी बिल्कुल सेब की तरह ही लाल दिख रहे थे। धोखे से बच्चों ने उन फलों को खा लिया। उस समय कुछ नहीं हुआ, लेकिन घंटों बाद उन्हें उल्टी होने लगी और जहर के सभी लक्षण दिखाई देने लगे।

56

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाई-बहनों को एमिरो क्विन्टेरो कैनिजारेस हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां दो दिनों तक उनका इलाज चला। बच्चों के पिता ने कहा, लड़के ने छह और लड़की ने चा फल खाए थे। कुछ देर के बाद फल ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। 

66

बच्चे अपने माता-पिता के साथ वेनेजुएला से कोलंबिया पहुंचे थे। वे अपनी नानी के घर में रह रहे थे, जहां यह हादसा हुआ। माता-पिता ने कहा कि वे पछता रहे हैं कि उन्होंने अपने बच्चों को उस फल के बारे में पहले क्यों नहीं बताया।

नोट- इस न्यूज में इस्तेमाल सभी तस्वीरें सांकेतिक हैं।

ये भी पढ़ें.

इस TV चैनल पर न्यूज दिखाते वक्त अचानक चलने लगी पॉर्न फिल्म, वीडियो देखकर मच गया हंगामा

कोरोना के बाद अब प्याज से फैल रही है नई बीमारी, यहां 37 राज्यों में 650 लोग बीमार, 129 हॉस्पिटल में भर्ती

खून से लथपथ फर्श पर पड़ी थी महिला, 15 बार मारा गया था चाकू, जांच में पता चली एक लड़के की घिनौनी करतूत

स्टडी: बच्चों के सोने के तरीके से पता करें, भविष्य में कैसी होगी आपके बच्चे की हेल्थ

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories