मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 17 साल के लड़के को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। घटना उस वक्त हुई जब लड़का मंगलवार शाम कर्नाटक के बेंगलुरु में महिला के घर पहुंचा था। 

(सांकेतिक तस्वीर)

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेंगलुरु. एक नाबालिक लड़के ने अपनी ही आन्टी की हत्या कर दी। बेंगलुरु पुलिस ने 17 साल के आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बताया जा रहा है कि उसका महिला से अफेयर चल रहा था। जब महिला ने उसे अपने साथ भागने के लिए कहा तो लड़के ने उस पर कैंची से वार किया। 

प्यार बना मौत की वजह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 17 साल के लड़के को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। घटना उस वक्त हुई जब लड़का मंगलवार शाम कर्नाटक के बेंगलुरु में महिला के घर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि लड़के का अपनी ही आन्टी के साथ अफेयर था। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि जब महिला ने उसे अपने साथ भागने के लिए कहा तो मना कर दिया। इसके बाद महिला ने लड़के पर कैंची से हमला कर दिया। उसने उसके हाथ से कैंची छीन ली और उसी पर हमला कर दिया। भागने से पहले उसने चादर में भी आग लगा दी थी।

आग लगने पर पता चला
घटना का पता तब चला जब महिला के पड़ोसियों ने देखा कि उसके घर से धुंआ निकल रहा है। उन्होंने पुलिस को बुलाया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि खून से लथपथ महिला का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने कहा कि उसे लगभग 15 चाकू के घाव थे। इस बीच महिला के पति ने कहा कि उसके नाबालिग भतीजे के साथ उसके अफेयर के बारे में पता चलने के बाद उसका उससे झगड़ा हुआ था।

पति को पता थी पूरी कहानी
महिला के पति ने बताया, उसने अपने बेटों को उसके दादा-दादी के यहां भेज दिया क्योंकि वह उनके सामने लड़ना नहीं चाहता था। जांच में पता चला कि हत्या के वक्त पति अपने काम पर गया था। लड़का दोपहर में महिला से मिलने आया था। पुलिस ने कहा कि पति को उसके अफेयर के बारे में पता चलने के बाद महिला लड़के के साथ भागना चाहती थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी लड़के ने कहा, महिला ने उसे साथ में भागने के लिए मजबूर किया। लेकिन जब उसने मना किया तो वह गुस्सा हो गई। फिर कैंची से हमला कर दिया। इसके बाद लड़ने ने हत्या कर बेडशीट में आग लगा दी और भागने से पहले घर को बंद कर दिया। फिलहाल लड़के को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें.

ये प्रथा अजीब है! झरने से बहता है खून, महिला-पुरुष नंगे होकर नहाते हैं, चौंकाने वाली है वजह

आप जिसे मोटापा समझ रहे हैं वह ट्यूमर हो सकता है, डॉक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

डिप्रेशन से बचना है तो मशरूम खाना चाहिए, एक स्टडी में हुआ ऐसा खुलासा, जो मौत से बचा सकता है

वियाग्रा का इस्तेमाल सिर्फ बेडरूम में ही नहीं, इसके और भी हैं कई फायदे, जो कर देंगे आपको हैरान