पेट में दिखी ऐसी चीज, जिससे डर गए डॉक्टर्स, फिर सामने आई चौंकाने वाली कहानी

Published : Oct 19, 2021, 03:26 PM ISTUpdated : Oct 19, 2021, 03:29 PM IST

काहिरा. खराब या बिना टाइम का खाना खाने से पेट दर्द की दिक्कत हो सकती है, लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि महीनों तक पेट में मोबाइल फोन हो और व्यक्ति को पता ही न हो। जी हां। मिस्र में डॉक्टर्स ने एक ऐसा ही केस सॉल्व किया। व्यक्ति को महीनों से तेज पेट दर्द हो रहा था। पहले तो उसने मामूली दर्द समझकर इसे टाल दिया। लेकिन जब एक महीने के बाद दर्द हद से ज्यादा बढ़ गया तो बेचैन हो उठा। वह डॉक्टर के पास पहुंचा। वहां पर डॉक्टर्स ने एक्सरे किया तो पता चला कि उसके पेट में एक मोबाइल फोन है। इसके बाद डॉक्टर्स ने सर्जरी करके मोबाइल को बाहर निकाला। मोबाइल देखकर डॉक्टर क्यों रह गए दंग...?

PREV
15
पेट में दिखी ऐसी चीज, जिससे डर गए डॉक्टर्स, फिर सामने आई चौंकाने वाली कहानी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई महीनों तक खाना ठीक से न पचा पाने के कारण उस व्यक्ति को पेट में तेज दर्द के साथ हॉस्पिटल ले जाया गया। पूरी जांच और एक्स रे के बाद डॉक्टरों ने पाया कि मरीज के पेट और आंतों में गंभीर संक्रमण है।

25

हालांकि रोगी ने ये नहीं बताया कि 6 महीने पहले उसने एक मोबाइल फोन निगल लिया था। जेल के कैदियों के लिए अपने शरीर के अंदर मोबाइल छिपाना कोई नई बात नहीं है। लेकिन वे आमतौर पर कोई छोटा मोबाइल फोन छिपाते हैं। 

35

लेकिन यहां पर रोगी ने नोकिया 3310 को निगल लिया था। असवान यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल्स के डायरेक्टर डॉक्टर अशरफ माबाद ने बताया कि पेशेंट के पेट में मोबाइल देखकर सर्जिकल टीम हंसने लगी। 

45

डॉक्टर ने कहा कि उस व्यक्ति ने लगभग छह महीने पहले फोन निगल लिया था। वह जेल की तलाशी से बचने के लिए ऐसा करता था। इस बार उनके पेट में फोन फंस गया और जानलेवा संक्रमण हो गया।

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories