नर्क का दरवाजा, जहां रहते हैं जहरीले सांप, अंदर की तस्वीरें देखकर वैज्ञानिक भी रह गए हैरान

यमन. दुनिया में ऐसी कई चीजें हैं जो अभी भी इंसानों के सामने नहीं आई हैं। इनमें कुछ जगहें भी हैं तो कुछ जीव-जन्तु। लेकिन समय-समय में ऐसी बहुत सी चीजें रिसर्च के दौरान सामने आती हैं। ऐसी ही एक जगह की खोज की गई है, जिसे वेल ऑफ हेल का नाम दिया गया है। बहादुर साहसी लोगों के एक ग्रुप ने यमन में रहस्यमय गड्ढे की खोज की। ये  एक 100 फुट का गोलाकार गड्ढा था जो 400 फुट की गुफा में जाा है। इसे कई लोग अंडरवर्ल्ड का रास्ता भी कहते हैं। यहां खोज करने पहुंचे लोगों को जो कुछ दिखा, उससे वे दंग रह गए। कहीं पर सांपों का झुंड दिख रहा है तो कहीं पर हरी-हरी घास। कहीं पत्थरों पर अजीब तरीके के आकृतियां बनी हुईं भी दिखीं। नर्क के दरवाजे के अंदर कैसी है दुनिया, देखें चौकाने वाली तस्वीरें

Asianet News Hindi | Published : Sep 27, 2021 11:54 AM IST / Updated: Sep 27 2021, 05:45 PM IST

15
नर्क का दरवाजा, जहां रहते हैं जहरीले सांप, अंदर की तस्वीरें देखकर वैज्ञानिक भी रह गए हैरान

वेल ऑफ हेल पृथ्वी की सतह से 400 फीट नीचे था। यहां सांपों का अड्डा पाया गया। स्थानीय लोग यहां जाने से डरते थे। वे इसे नर्क का दरवाजा तक कहते हैं। कुछ लोगों का कहना है कि मृतकों की आत्माओं को अनन्त यातना के लिए वहां ले जाया जाता है।

25

इन कहानियों के बीच एक टीम ने फैसला किया कि वह इस गड्ढे के अंदर जाएंगे। इनमें कई गोताखोर थे। जब वे नीचे गए तो कुछ आकर्षक चीजें पाकर हैरान रह गए। अल-महरा में ये गड्ढा सांपों, झरनों और हरियाली के बीच था।

35

माना जाता है कि 100 फीट चौड़ी ये गुफा लाखों साल पुरानी है और इसने अंदर की अजीब चीजों की वजह से इसे लेकर कई डरावनी कहानियां बुनी गई हैं। ओमान के खोजकर्ताओं की एक टीम ने बताया कि हालांकि उन्होंने अलौकिक कुछ भी नहीं देखा, उन्होंने कुछ असामान्य चीजें देखीं। 

45

भूविज्ञान के प्रोफेसर मोहम्मद अल-किंडी ने एक रिपोर्ट में बताया कि हमने अंदर अजीब चीजें देखीं। हमने कुछ अजीब गंध भी महसूस की। यह एक रहस्यमय जैसी थी। वहां से कुछ सैंपल भी लिए गए और उसे लैब लाया गया। जिससे पता लगाया जा सके कि यहां रहने वाले लोगों का जीवन कैसा रहा होगा। 

55

गुफा में अंदर ली गई तस्वीरें हैरान करती हैं। यहां कई तरह से सांप दिखे। इतना ही नहीं, पत्थरों पर कई तरह की कलाकृतियां भी बनी हुई थीं। अब यहां गए रिसर्चर्स का कहना है कि यहां से लिए गए सैंपल की जांच के बाद वेल ऑफ हेल पर एक विस्तृत रिपोर्ट पब्लिश करेंगे।

ये भी पढ़ें

लड़की ने सोचा कि वह नौकरी कर रही है, लेकिन एक दिन पता चला, CCTV कैमरे से उसकी एडल्ट फिल्म बन रही थी

घर के अंदर रहस्यमयी दरवाजा देख खुश हुआ कपल, लेकिन खुलते ही निकल पड़ी महिला की चीख

पेट सही करने का वैज्ञानिक तरीका: लाइफ स्टाइल में करें ये 3 बदलाव, दूर हो जाएगी टॉयलेट से जुड़ी दिक्कत

एक दिन में 300 आदमियों से संबंध बनाने वाली पॉर्न स्टार, इंडस्ट्री छोड़ क्यों बन गई प्रोफेशनल रेसलर

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos