घर के अंदर रहस्यमयी दरवाजा देख खुश हुआ कपल, लेकिन खुलते ही निकल पड़ी महिला की चीख
ब्रिटेन. आप जिस घर में रह रहे हैं, वहां किसी दिन कोई गुप्त कमरा मिल जाए। सोचिए क्या हालत होगी। ब्रिटेन के एक कपल के साथ कुछ ऐसा ही हुई। कपल को दीवार के पीछे एक गुप्त कमरा मिला। पहले तो वे डर गए। फिर सोचा क्यों न देखा जाए कि अंदर क्या है। कपल ने मिलकर कमरे का दरवाजा तोड़ना शुरू किया। हथौड़े का इस्तेमाल कर कुछ देर बाद दरवाजा तोड़ दिया। इसके बाद उनके सामने जो कुछ दिखा, उससे वे दंग रह गए। महिला ने चीख कर कहा, उसका तो सपना पूरा हो गया। गुप्त कमरे के अंदर क्या था, जिसे देख चीख पड़ी महिला...
| Published : Sep 26 2021, 04:58 PM IST / Updated: Sep 26 2021, 06:05 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
)
32 साल की सारा किंग और उसका पति टोबी घर की दीवार के पीछे एक गुप्त कमरे को देखकर हैरान रह गए। उन्हें इसके बारे में तब पता चला जब वे घर की रंगाई करा रहे थे।
)
रंगाई के दौरान उन्होंने देखा कि दीवार पर एक लकीर दिखाई दे रही है। वे हैरान रह गए। पास जाकर देखा तो कुछ शक हुआ। फिर उन्होंने उसपर जोर का धक्का दिया तो अजीब सी आवाज आई।
)
कपल ने एक दूसरे को हैरानी से देखा फिर समझ गए कि इसके पीछे कोई कमरा है। हालांकि उन्हें नहीं पता था कि कमरे के अंदर कुछ होगा। उन्हें यही लगा कि कमरा खाली होगा।
)
सारा इंटीरियर डिजाइनर है। उसने खुद का काम शुरू किया था। टोबी इंजीनियर है। ये घटना होने के बाद वह ऑफिस चला गया। सोचा वापस आकर देखेगा। लेकिन इधर खाली टाइम में सारा ने दीवार को धक्का देना शुरू कर दिया।
)
सारा ने कहा कि मैंने दरवाजे को थोड़ा सा काटा फिर टोबी को एक तस्वीर भेजी। तब टोबी ने कहा कि उसे और ज्यादा खोजना चाहिए। इसके बाद सारा ने दरवाजे को तोड़ना शुरू कर दिया।
)
कुछ समय बाद सारा दरवाजे को तोड़ने में सफल रही। वहां एक छोटा सा कमरा था, जिसमें एक पुल-आउट शेल्फ / डेस्क, कुछ पैड और एक कार बैटरी थी। इसमें बिजली थी। शुक्र है कि यहां कोई मकड़ी नहीं थी।
)
इसके बाद कपल ने फैसला किया कि इस कमरे को वे अपना बार एरिया बनाएंगे। पहले उन्हें लगा कि अलमारी बना लें, लेकिन उन्हें इसकी जरूरत नहीं थी। उनके पास पहले से पर्याप्त जगह थी। सारा इंटीरियर डिजाइनर है। उसने कुछ पैसे खर्च कर इस जगह को घर का एक बेहतरीन हिस्सा बना लिया।
ये भी पढ़ें
लड़की ने सोचा कि वह नौकरी कर रही है, लेकिन एक दिन पता चला, CCTV कैमरे से उसकी एडल्ट फिल्म बन रही थी
एक दिन में 300 आदमियों से संबंध बनाने वाली पॉर्न स्टार, इंडस्ट्री छोड़ क्यों बन गई प्रोफेशनल रेसलर