8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू, ITBP जवानों ने हिमाचल में दिखाया हौसला, इस बार थीम है कुछ खास

Published : Jun 03, 2022, 01:06 PM ISTUpdated : Jun 15, 2022, 12:37 PM IST

नई दिल्ली। International Yoga Day 2022: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) हर साल की तरह इस बार भी 21 जून को मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। इस बार 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम योगा फॉर ह्यूमिनिटी (Yoga for Humanity) यानी मानवता के लिए योग है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने शुक्रवार, 3 जून को हिमाचल प्रदेश में योग अभ्यास किया। ये तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आइए तस्वीरों में देखते हैं आईटीबीपी जवानों का हिमाचल प्रदेश में किया गया योगाभ्यास।

PREV
110
8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू,  ITBP जवानों ने हिमाचल में दिखाया हौसला, इस बार थीम है कुछ खास

आगामी 21 जून को 8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इसको लेकर देश ही नहीं, दुनियाभर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 

210

इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम है योगा फॉर ह्यूमिनिटी यानी मानवता के लिए योग। इस खास दिन के लिए आईटीबीपी जवानों ने योगाभ्यास शुरू कर दिया है। 

310

शुक्रवार, 3 जून को ITBP के जवानों ने हिमाचल प्रदेश में योग अभ्यास किया। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हाे रही है। 

410

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस यानी आईटीबीपी के जवानों ने अभ्यास के दौरान योग के अलग-अलग आसन किए। 

510

बता दें कि करीब 8 साल पहले संयुक्त राष्ट्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुरोध पर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था।

610

हर साल दुनियाभर में उत्साहपूर्वक योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। इस साल भी यह खास धूमधाम से मनाया जाना है, जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 

710

विदेशों में स्थित भारतीय दूतावासों में इस दिन खास कार्यक्रम होते हैं। सभी दूतावासों में वहां तैनात अधिकारी और स्टाफ भी योग करते हैं। 

810

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देशभर में अलग-अलग जगहों पर योग शिविर लगाया जाता है। इनमें आम नागरिक से लेकर मशहूर शख्सियतें भी शामिल होती हैं। 

910

3 जून, शुक्रवार से पहले आईटीबीपी जवानों ने 17 हजार फुट क ऊंचाई पर योग अभ्यास किया था। जवानों ने तब हिमवीर योग अभ्यास किया था, जिसकी काफी तारीफ हुई थी।

1010

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि योग कर रहे आईटीबीपी के जवान पूरे दमखम और उत्साह के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए योगाभ्यास कर रहे हैं। 

Read more Photos on

Recommended Stories