Published : Jun 03, 2022, 01:06 PM ISTUpdated : Jun 15, 2022, 12:37 PM IST
नई दिल्ली। International Yoga Day 2022: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) हर साल की तरह इस बार भी 21 जून को मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। इस बार 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम योगा फॉर ह्यूमिनिटी (Yoga for Humanity) यानी मानवता के लिए योग है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने शुक्रवार, 3 जून को हिमाचल प्रदेश में योग अभ्यास किया। ये तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आइए तस्वीरों में देखते हैं आईटीबीपी जवानों का हिमाचल प्रदेश में किया गया योगाभ्यास।