कौन है IPS शारदा राउत, जो मेहुल चोकसी को हथकड़ी लगाने पहुंची डोमिनिका, टीम के साथ वहीं डाला डेरा

मेहुल चोकसी को डोमिनिका से वापस भारत लाया जाता है तो उसमें पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) धोखाधड़ी मामले की जांच अधिकारी शारदा राउत का बड़ा योगदान होगा। शारदा राउत सीबीआई के 8 अधिकारियों के साथ डोमिनिका में हैं। वे ही मेहुल चोकसी को वापस लाने के लिए ऑपरेशन को लीड कर रही हैं। 28 मई को ही ये टीम डोमिनिका पहुंच गई थी।

Asianet News Hindi | Published : Jun 2, 2021 10:10 AM IST / Updated: Jun 02 2021, 03:42 PM IST

15
कौन है IPS शारदा राउत, जो मेहुल चोकसी को हथकड़ी लगाने पहुंची डोमिनिका, टीम के साथ वहीं डाला डेरा

प्राइवेट जेट से भारत लाया जाएगा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर डोमिनिकन कोर्ट मेहुल चोकसी को डिपोर्ट का आदेश देता है, तो उसे भारतीय अधिकारियों की टीम एक प्राइवेट जेट में नई दिल्ली लाएगी। शारदा राउत उसे गिरफ्तार करेंगी। 

25

कौन हैं आईपीएस शारदा राउत?
शारदा राउत 2005 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। उनका जन्म महाराष्ट्र के नासिक में हुआ। पालघर में एसपी रहते हुए शारदा राउत ने क्राइम पर काफी हद तक कंट्रोल पा लिया। पुलिस विभाग में शारदा राउत के काम के तरीके और ईमानदारी की तारीफ होती है। 
 

35

डोमिनिकन अधिकारियों के साथ कई बैठकें
भारतीय अधिकारियों ने डोमिनिकन अधिकारियों के साथ कई बैठकें की हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सुनवाई में भारत का सही तरीके से प्रतिनिधित्व किया जा सके। 

45

ईडी बताएगा कि क्यों मेहुल को भारत निर्वासित किया जाए
ईडी डोमिनिकन कोर्ट में एक ए़फिडेविट भी देता, जिसमें बताएगा कि मेहुल चोकसी की आपराधिक गतिविधियां क्या है। वह कैसे एक भारतीय नागरिक है और किस आधार पर उसे भारत निर्वासित किया जाना चाहिए। ईडी और सीबीआई यह समझाने की कोशिश करेंगे कि उनकी हिरासत में रखा गया व्यक्ति जनवरी 2018 से भारत में वॉन्टेड आरोपी है।
 

55

मेहुल चोकसी के खिलाफ साझा किए सबूत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वित्तीय जांच एजेंसी डोमिनिका में मौजूद सीबीआई अधिकारियों के संपर्क में है। मेहुल चोकसी के खिलाफ ठोस सबूत भी साझा किए हैं।

डोमिनिकन पुलिस ने मेहुल को क्यों गिरफ्तार किया
एंटीगुआ से 23 मई को रहस्यमय तरीके से गायब होने के बाद मेहुल चोकसी को डोमिनिकन पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहां आरोप लगा कि मेहुल चोकसी अवैध रूप से उनके देश में घुसा है। हालांकि मेहुल चोकसी ने आरोप लगाया है कि उसे एंटीगुआ से किडनैप किया गया। फिर डोमिनिका ले जाया गया, जहां साजिश के तहत पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos