आरोपी ने फाड़ दिए थे पूरे कपड़े
आरोपी से बचकर लड़की पास के घर में छुप गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि लड़की का चेहरा सूज गया था। आरोपी ने उसका कपड़ा फाड़ दिया था। घायल लड़की को ट्रीटमेंट के लिए डॉक्टर के पास भेजा गया। उसे कोंडोट्टी हॉस्पिटल और बाद में मंजेरी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। स्थानीय पार्षद ने कहा, लड़की कंप्यूटर सेंटर जाने के लिए बस पकड़ती है। अपने घर से कोट्टुकरा जंक्शन तक पहुंचने में एक किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। वह जंक्शन तक पहुंचने के लिए एक खेत से होते हुए एक शॉर्टकट लेती थी।