जमीन पर घसीटा, पत्थर से कुचला...15 साल के लड़के ने 23 साल की लड़की के साथ ऐसे की रेप की कोशिश

Published : Oct 27, 2021, 09:57 AM ISTUpdated : Oct 27, 2021, 11:05 AM IST

मलप्पुरम. हाल ही में एक खबर आई थी कि दो नाबालिग लड़कों ने पॉर्न (Porn) देखने के बाद 6 साल की बच्ची से रेप की कोशिश की। अब सोमवार को भी कुछ ऐसी ही परेशान करने वाली खबर आई। केरल (Kerala) के कोंडोट्टी में एक 15 साल के लड़के ने 23 साल की लड़की का पीछा किया। फिर सुनसान जगह पाकर उसके साथ बलात्कार (Rape) करने की कोशिश की। लड़की के साथ जबरदस्ती करते हुए उसे पास के केले के खेत में खींच लिया। जब लड़की ने बचने की कोशिश की तो उसके चेहरे पर पत्थर से कई वार किए। 15 साल के लड़के ने 23 साल की लड़की के साथ कैसे की रेप की कोशिश...

PREV
15
जमीन पर घसीटा, पत्थर से कुचला...15 साल के लड़के ने 23 साल की लड़की के साथ ऐसे की रेप की कोशिश

दसवीं का छात्र जूडो चैंपियन है
आरोपी 10वीं का छात्र है और डिस्ट्रिक्ट लेवल पर जूडो चैंपियन भी हैं। पुलिस ने लड़की के बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली और उसे मंगलवार को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान लड़के ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।  

25

लड़की कंप्यूटर सेंटर जा रही थी
घटना सोमवार दोपहर करीब 12.45 बजे की है। लड़की अपने घर से कोंडोट्टी में एक कंप्यूटर सेंटर जा रही थी। लड़की कंप्यूटर की पढ़ाई पढ़ रही थी। इसी दौरान लड़ने ने उसका पीछा करना शुरू किया। फिर जब मौका पाया तो लड़की को केले के खेत में खींच लिया और बलात्कार करने की कोशिश की। इस दौरान लड़की पर हावी होने के लिए उसके चेहरे पर पत्थर से वार किया। 

35

ओवरकोट से बांध दिए लड़की के हाथ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी ने लड़की से जबरदस्ती की। उसपर हावी होने और कंट्रोल करने के लिए ओवरकोट से उसके हाथ बांध दिए। लेकिन लड़की ने हार नहीं मानी। उसने बहादुरी से लड़के का सामना किया और वहां से भागने में कामयाब रही।

45

आरोपी ने फाड़ दिए थे पूरे कपड़े
आरोपी से बचकर लड़की पास के घर में छुप गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि लड़की का चेहरा सूज गया था। आरोपी ने उसका कपड़ा फाड़ दिया था। घायल लड़की को ट्रीटमेंट के लिए डॉक्टर के पास भेजा गया। उसे कोंडोट्टी हॉस्पिटल और बाद में मंजेरी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। स्थानीय पार्षद ने कहा, लड़की कंप्यूटर सेंटर जाने के लिए बस पकड़ती है। अपने घर से कोट्टुकरा जंक्शन तक पहुंचने में एक किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। वह जंक्शन तक पहुंचने के लिए एक खेत से होते हुए एक शॉर्टकट लेती थी।  

55

लड़के के शरीर पर लड़की के नाखूनों के निशान 
पुलिस के मुताबिक, जबरदस्ती करने के दौरान लड़की ने खुद को बचाने की कोशिश की थी। इस दौरान लड़की के नाखूनों के निशान उसके हाथ, गर्दन और होंठ परआ गए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी  ने कबूल किया कि उसने ही महिला के साथ रेप की कोशिश की थी। 

नोट- इस न्यूज में इस्तेमाल की गईं तस्वीरें सांकेतिक हैं।

ये भी पढ़ें.

इस TV चैनल पर न्यूज दिखाते वक्त अचानक चलने लगी पॉर्न फिल्म, वीडियो देखकर मच गया हंगामा

कोरोना के बाद अब प्याज से फैल रही है नई बीमारी, यहां 37 राज्यों में 650 लोग बीमार, 129 हॉस्पिटल में भर्ती

खून से लथपथ फर्श पर पड़ी थी महिला, 15 बार मारा गया था चाकू, जांच में पता चली एक लड़के की घिनौनी करतूत

स्टडी: बच्चों के सोने के तरीके से पता करें, भविष्य में कैसी होगी आपके बच्चे की हेल्थ

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories