Manipur election 2022: स्वर्ग जैसी खूबसूरत है नॉर्थ ईस्ट की ये 10 जगह, एक बार जरूर करें सैर

ट्रेंडिंग डेस्क: देशभर में इस समय पांच राज्यों - पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनाव की चर्चा तेज है। यूपी में 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान हो गया है। वहीं, मणिपुर में 27 फरवरी से दो चरणों में मतदान (Manipur Chunav 2022) होगा और सभी विधानसभा चुनावों के नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे। नॉर्थ ईस्ट का राज्य मणिपुर अपनी खूबसूरती के लिए वर्ल्ड फेमस है। आइए आज हम आपको बतता हैं, नॉर्थ ईस्ट की 10 सबसे खूबसूरत जगह के बारे में, जहां आपको 1 बार जरूर जाना चाहिए...

Asianet News Hindi | Published : Feb 18, 2022 3:04 AM IST

110
Manipur election 2022: स्वर्ग जैसी खूबसूरत है नॉर्थ ईस्ट की ये 10 जगह, एक बार जरूर करें सैर

काजीरंगा नेशनल पार्क
काजीरंगा नेशनल पार्क नॉर्थ ईस्ट में घूमने के सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है। यह असम के सबसे पुराने पार्कों में से एक है जो लुप्तप्राय गैंडे के आवास के लिए प्रसिद्ध है। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और गुवाहाटी हवाई अड्डे के बीच की दूरी 212 किमी है। 

210

तवांग मठ
तवांग मठ भारत का सबसे बड़ा मठ है। यह अरुणाचल प्रदेश में 10,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और यहां से घाटी का शानदार दृश्य दिखाई देता है। अगर आप असली नॉर्थ ईस्ट की खूबसूरती का अनुभव लेना चाहते हैं, तो उस जगह का दौरा करना आपके लिए बहुत अच्छा होगा। तवांग मठ और अरुणाचल प्रदेश हवाई अड्डे के बीच की दूरी 311 किमी है। आप बस, ट्रेन या किराये की कार से भी यात्रा कर सकते हैं।

310

नाथू ला पास
उत्तर पूर्व भारत में घूमने के लिए प्रमुख स्थानों में से एक, नाथू ला पास है। यह ट्रेकिंग करने के लिए दुनियाभर में मशहूर है। नाथू ला दर्रा और गंगटोक हवाई अड्डे के बीच की दूरी 86 किमी है। आप बस, ट्रेन या किराये की कार से भी यात्रा कर सकते हैं।
 

410

नूरानांग फॉल्स
वैसे तो नॉर्थ ईस्ट में घूमने के लिए बहुत सारे स्थान हैं और इनमें से एक काफी फेमस नूरानांग फॉल्स भी है, जिसे बोंग बोंग फॉल्स के नाम से भी जाना जाता है और ये 100 मीटर का है। यहां आप झरने की शांत सुंदरता को देख पाएंगे।

510

चेरापूंजी
चेरापूंजी, जिसे सोहरा के नाम से भी जाना जाता है, पूर्वोत्तर भारतीय राज्य मेघालय में स्थित एक ऊंचाई वाला शहर है। यहां पहाड़ियों में, नोह-कलिकाई, डेन-थलेन और किनरेम झरने जंगली चट्टानों से गिरते हैं। शहर के दक्षिण में, मावस्माई गुफा अपने stalagmites के लिए फेमस है। शिलिंग हवाई अड्डे से चेरापूंजी के बीच की दूरी 80 किमी है। आप बस, कैब या निजी कार से यात्रा कर सकते हैं।

610

असम चाय बागान
यह जगह उत्तर पूर्व में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। असम अपनी अच्छी गुणवत्ता वाली चाय के लिए प्रसिद्ध है। यहां खूबसूरत कॉफी और चाय के बागान है। गुवाहाटी हवाई अड्डे और असम चाय बागानों के बीच की दूरी 24 किमी है।

ये भी पढ़ें-  Manipur Election 2022: पंजाब और उत्तराखंड के बाद अब मणिपुर में भी चुनाव टालने की मांग, जानिए क्यों

Manipur Election 2022 : मणिपुर विस चुनाव के लिए चुनावी बिगुल बजा, जानिए क्या हैं चुनावी मुद्दे और समीकरण

710

सिक्किम
सिक्किम अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए वर्ल्ड फेमस है। पूरे क्षेत्र की सीमा तिब्बत, पश्चिम बंगाल, भूटान और नेपाल के साथ लगती है। यात्री यहां ट्रेकिंग और पर्वतारोहण का आनंद लेते हैं। गंगटोक हवाई अड्डे और सिक्किम के बीच की दूरी 83 किमी है। हवाई अड्डे पर उतरने के बाद, आप बस या निजी किराये की कार से भी यात्रा कर सकते हैं।

810

शिलांग
विशाल पर्वत, सुहावना मौसम, हरी-भरी और सुरम्य घाटियां मिलकर शिलांग की मनमोहक भूमि को उत्तर पूर्व में घूमने के स्थानों में से एक बनाती हैं। यह स्थान मेघालय राज्य में स्थित है।
 

910

मानस राष्ट्रीय उद्यान
उत्तर पूर्व में कई सारे नेशनल पार्क हैं। अद्भुत हिमालय की तलहटी में स्थित, मानस राष्ट्रीय उद्यान उनमें से एक है। इस हिस्से के बारे में सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसका कुछ हिस्सा भूटान तक फैला हुआ है। यहां आप विभिन्न प्रकार के वन्य जीवन को देख सकते हैं। गुवाहाटी हवाई अड्डे और मानस राष्ट्रीय उद्यान के बीच की दूरी 139 किमी है। 

1010

माजुली
जब आप उत्तर पूर्व में घूमने के स्थानों के बारे में बात करते हैं, तो आप इस जगह को जरूर चुनें। माजुली असम के असाधारण स्थानों में से एक है। आप यहां कमलाबाड़ी सत्र, समगुरी सत्र और तेंगापनिया जैसे कुछ शानदार स्थानों की खोज कर सकते हैं। गुवाहाटी हवाई अड्डे और माजुली के बीच की दूरी 366 किमी है। हवाई अड्डे पर उतरकर, आप बस से उस स्थान की यात्रा कर सकते हैं या फिर, आप कैब या टैक्सी ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Manipur Chunav 2022: गरीब महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर, छात्राओं को स्कूटी,जानें बीजेपी के घोषणापत्र में क्या खास

Punjab election 2022: अमृतसरी मच्छी से लेकर वॉशिंग मशीन में बनने वाली लस्सी यह है पंजाब का देसी स्वाद

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos