ट्रेंडिंग डेस्क: पूरी दुनिया की नजर इस समय रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच हो रही जंग पर टिकी हुई है। कहा जा रहा है कि ये तीसरे विश्व युद्ध (third world war) की शुरुआत है। रूसी सेना यूक्रेनी सेना के सभी ठिकानों को निशाना बना रही है और लगातार गोलीबारी (Russia ukraine crisis) कर रही है। बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा नुकसान ओडेसा में हुआ था। इसके अलावा यूक्रेन की राजधानी कीव सहित उन जगहों को निशाना बनाया जा रहा है, जो कभी पर्यटकों से गुलजार रहती थी। आइए आपको दिखाते है, ऐसी 8 जगह जो यूक्रेन की धरोहर है...
उमान
मध्य यूक्रेन में उमंका नदी के तट पर स्थित यह शहर ओडेसा और कीव के लोकप्रिय शहरों में से एक है। लेकिन, इस समय ओडेसा के आसपास रूसी सेना अटैक कर रही है। एक समय ये जगह सैलानियों से गुलजार रहती थी। बड़ी सी झील, पार्क और सुंदर नाजरे यहां काफी फेमस है। बताया जाता है कि पहली बार 1616 में ये पोलिश शासन के अधीन था, उमान को तातार छापे के खिलाफ एक किलेबंदी के रूप में बनाया गया था और तब से इस जगह पर कई बार कब्जा हो चुका है।
28
ओडेसा
ओडेसा यूक्रेन के सबसे बड़े शहरों में से एक है। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के दौरान यहां कई सारे अटैक किए जा रहे है। इस शहर के इतिहास में पहले यूनानियों द्वारा, फिर ओटोमन्स द्वारा, और रूसियों द्वारा कब्जा करने की कोशिश की गई है। लेकिन ये शहर क्लब पूलों, थिएटर शो और समुद्र के किनारे सैर करने के लिए मशहूर है। इसे 'ब्लैक सी का मोती' भी कहा जाता है। यह न केवल जमीनी स्तर पर है बल्कि भूमिगत कैटाकॉम्ब की एक सीरीज शहर के नीचे हजारों किलोमीटर तक फैली हुई है।
38
कीव
यूक्रेन के सबसे जीवंत और खूबसूरत जगहों में से एक बेशक इसकी राजधानी कीव है। हड़ताली सोवियत वास्तुकला, मठ, सुनहरे गुंबद वाले चर्च और खूबसूरत सड़कों से भरा यह यूरोपीय शहर वास्तव में आपको एक ड्रीम लैंड जैसा लगेगा। 482 ईस्वी पूर्व का, कीव पूर्वी यूरोप के सबसे पुराने शहरों में से एक है। रूसी और जर्मन दोनों कब्जे का सामना करने के बाद, यह अब स्पष्ट रूप से यूक्रेनी है। लेकिन रूस एक बार फिर इसपर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है।
48
राखिव
यूक्रेन के सबसे खूबसूरत स्थानों में से एक राखिव है। ये यूक्रेन का सबसे ऊंचा शहर है। पश्चिमी यूक्रेन के हरे-भरे कार्पेथियन जंगलों के बीच बसा यह पर्वतीय शहर प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर करने वाले लोगों के लिए एक आदर्श जगह है।
58
चेर्नीहीव
चेर्नीहीव यूक्रेन के सबसे पुराने शहरों में से एक है। इसका उल्लेख पहली बार 907 में प्रिंस ओलेह और बीजान्टियम के बीच रूस-बीजान्टिन संधि में किया गया था। इसको कीव के बाद दूसरा सबसे महत्वपूर्ण यूक्रेनी केंद्र का दर्जा दिया गया है। यहां के कचनिवका पैलेस अपनी खूबसूरत, वास्तुकला, सुंदर उद्यान और झील के लिए मशहूर है।
68
बुकोवेल
पूर्वी यूरोप में स्थित ये शहर बर्फीले पहाड़ों से घिरा हुआ है, जहां ठंड के दिनों में लाखों सैलानी आते हैं। यहां का स्नो पार्क और आइस स्केटिंग सबसे ज्यादा मशहूर है। यहां दिसंबर से अप्रैल तक जानें का समय सबसे बेस्ट होता है। यहां जनवरी में सबसे ज्यादा बर्फ होती है। लेकिन, हाल के हालातों को देखते हुए यहां लोग कम ही जा रहे हैं।
चेरनिव्त्सी
चेरनिव्त्सी पश्चिमी यूक्रेन में कार्पेथियन पर्वत के पास एक खूबसूरत शहर है। इसे "लिटिल वियना" भी कहा जाता है। इस शहर में ऑस्ट्रियाई शहर के समान वास्तुकला देखने को मिलती है, क्योंकि यह कभी ऑस्ट्रो-हंगेरियन साम्राज्य का हिस्सा था। आरामदेह कैफे, बारोक इमारतों, किताबों की दुकानों , पार्क और घुमावदार सड़के यहां के आकर्षण का केंद्र है। यहां का राष्ट्रीय विश्वविद्यालय यूक्रेन के सबसे बड़े विश्वविद्यालयों में से एक है।
88
कामियानेट्स-पोडिल्स्की
पश्चिमी यूक्रेन में स्थित कामियानेट्स-पोडिल्स्की अपने एतिहासिक किले के लिए सबसे प्रसिद्ध है। स्मोट्रीच नदी के ऊपर स्थित, किला वास्तव में शानदार है। यह पूर्वी यूरोप के सबसे सुरम्य किलों में से एक है। यहां किले के अलावा और भी बहुत कुछ है। अपने सुंदर पेस्टल रंग के घरों के साथ, स्मोट्रिस्की कैन्यन, झरना-घड़ी, और कैसल ब्रिज पर तीरंदाजी बहुत फेमस है। यहां वसंत ऋतु में हॉट एयर बलून फेस्टिवल आयोजित किया जाता है।