तस्वीरें बोलती है- टाटा ने जीवन में सबकुछ पाया मगर 84वें साल में पूरी हुई ये तमन्ना, फोटो में देखिए बड़ी खबरें

Published : Jun 11, 2022, 06:56 PM IST

नई दिल्ली। उद्योगपति रतन टाटा ने अपने जीवन में सब कुछ पाया। हालांकि, उनकी बड़ी तमन्ना थी कि वे ऑर्किटेक्ट की पढ़ाई करें। उसकी डिग्री लें। मगर पिता ने उन्हें इंजीनियरिंग कराई। अब 84वें साल में उनकी यह तमन्ना भी पूरी हो गई। वहीं, यूपी सरकार ने कानपुर में आगजनी और हिंसा के आरोपियों के अवैध निर्माणों को ढहाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा, चिलचिलाती धूप में यूपीएससी में चयनित आईएएस कुछ अलग ही अंदाज में धूप से बचते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलने पहुंचे। तस्वीरों में देखिए शनिवार, 11 जून की कुछ बड़ी खबरें। 

PREV
110
तस्वीरें बोलती है- टाटा ने जीवन में सबकुछ पाया मगर 84वें साल में पूरी हुई ये तमन्ना, फोटो में देखिए बड़ी खबरें

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में यूथ लीग के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। उनकी मांग थी कि राज्य के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन को गिरफ्तार किया जाए। इस दौरान पुलिस ने उन पर पानी की बौछार की।

210

भोपाल के अटल पथ पर शनिवार, 11 जून को रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न उम्र के बच्चों ने हिस्सा लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया। 

310

कानपुर में हिंसा के बाद आरोपियों को चिन्हित कर उनके अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त किया जा रहा है। ऐसे ही एक अवैध निर्माण को तोड़ते अधिकारी-कर्मचारी।  

410

यूपीएससी परीक्षा में चयनित आईएएस अधिकारियों ने शनिवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। गर्मी से बचने के लिए कुछ आईएएस इस तरह भी दिखाई दिए। 

510

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार को हिमाचल प्रदेश के कुल्लु में थे। उन्होंने रोहतांग में अपनी पत्नी सविता कोविंद और बेटी स्वाति कोविंद के साथ अटल टनल का दौरा भी किया। 

610

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के इंडियन मिलेट्री अकादमी में कैडेट्स ने पासिंग आउट परेड के दौरान कुछ इस अंदाज में मार्च किया। 

710

प्रयागराज में गत शुक्रवार को नमाज के बाद दो समुदाय आपस में भिड़ गए। हिंसा और आगजनी की घटनाएं हुईं। पुलिस ने शनिवार को हिंसा और आगजनी के शिकार हुए वाहनों को एक जगह एकत्रित कराया। 

810

वुमेन कॉमनवेल्थ गेम के ट्रायल के दौरान दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में शनिवार को खेल के बाद बॉक्सर लोवलीना बोर्गोहेन, निखत जरीन, नीतू और जैस्मिन ने सेल्फी क्लिक की। 

910

उद्योगपति रतन टाटा को 84 साल की उम्र में मुंबई की एचएसएनसी यूनिवर्सिटी ने डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया। इस मौके पर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और एचएसएनसी यूनिवर्सिटी के प्रोवोस्ट डॉक्टर निरंजन हीरनंदानी मौजूद थे। 

1010

यह मनोरम दृश्य मुंबई में राजभवन का है। जो भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर आपस में अठखेलियां करते दिखाई दे रहे हैं। 

Recommended Stories