ट्रेंडिंग डेस्क। देश ही नहीं दुनियाभर में छठ पूजा पर्व की धूम है। लोग बसों और ट्रेनों के जरिए अपने-अपने घर पहुंच रहे हैं। वहीं, दिल्ली सरकार ने यमुना जल में केमिकल का स्प्रे कराया, जिससे झाग बैठ जाए। यही नहीं, कर्नाटक में लोकगीत गायन समारोह आयोजित हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री बोम्मई भी शामिल हुए। चेन्नई के मेंटल हेल्थ इंस्टीट्यूट में मेंटल रिहैब प्रोग्राम के लिए आए एक युवक और युवती ठीक होने के बाद शादी के बंधन में बंध गए। आइए तस्वीरों के जरिए देशभर की आज की प्रमुख झलकियां देखते हैं।
यह तस्वीर बिहार की राजधानी पटना की है, जहां महिलाए छठ पूजा पर्व के दौरान एक दूसरे को सिंदूर लगा रही हैं।
210
यह तस्वीर उत्तर प्रदेश के नोएडा की है, जहां महिलाएं छठ पूजा पर्व के दौरान सूर्य देवता की पूजा कर रही हैं।
310
यह तस्वीर दिल्ली में यमुना नदी की है, जहां दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारी छठ पूजा पर्व के दौरान नदी में झाग को केमिकल स्प्रे कर हटाते हुए।
410
यह तस्वीर पटना रेलवे जंक्शन की है, जहां छठ पूजा पर्व में शामिल होने के लिए विभिन्न शहरों से लोग अपने घर को लौटे हैं।
510
यह तस्वीर कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु की है, जहां पुराने कन्नड गीत कोटि कांता गायन का आयोजन किया गया था। इसमें सीएम बोम्मई भी शामिल हुए।
610
यह तस्वीर चेन्नई की है, जहां 42 साल के महेंद्रन पी. और 36 साल की दीपा एसएम ने आपस में शादी कर ली। दोनों की मुलाकात मेंटल हेल्थ इंस्टीट्यूट में रिहैब प्रोग्राम के दौरान हुई थी।
710
यह तस्वीर कानपुर के बस स्टैंड की है, जहां प्रदेशभर से आए युवक घर जाने के लिए बसों का इंतजार कर रहे हैं। ये युवक अग्निवीर के लिए अयोजित परीक्षा में शामिल होने के लिए आए थे।
810
यह तस्वीर मुंबई में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज बिल्डिंग की है, जहां केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बुल के साथ पोज देते दिख रहे हैं।
910
यह तस्वीर तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई की है, जहां पासिंग आउट परेड के दौरान कैडेट्स गटका मार्शल आर्ट्स का प्रदर्शन कर रहे हैं।
1010
यह तस्वीर लद्दाख की है, जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन यानी बीआरओ की ओर से आयोजित एक समारोह में शामिल होने आए थे।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News