सिटी ऑफ़ डेविड (City Of David)
सिटी ऑफ़ डेविड को ओल्ड सिटी के नाम से भी जाना जाता है। ओल्ड सिटी को इसराइल (Israel) के सम्राट दाऊद के नाम पर उनके बेटे सोलोमन (Solomon) ने बसाया था। पुराने शहर के बारे में ज्यादा जानकारी जियोन पहाड़ी पर मिलती है, जहाँ पर ओल्ड सिटी के बहुत ज्यादा अवशेष देखने को मिलते है। यहां पर जाने के लिए जियोन गेट या दांग गेट से हो कर जाना पड़ेगा। पुरातत्वविदों के हिसाब से ओल्ड सिटी का इतिहास करीब 3000 साल पुराना है। जियोन गेट पर डर्मिश चर्च स्थित है, जहाँ पर सोलोमन की क़ब्र बनी हुई है।