Published : Sep 12, 2022, 12:29 PM ISTUpdated : Sep 12, 2022, 12:42 PM IST
वर्ल्ड न्यूज.दुनिया के नंबर-1 रईस एलन मस्क(World Top Billionaire Elon Musk) हमेशा मीडिया में सुर्खियों में रहते हैं। इस बार वे अपने कॉलेज टाइम की गर्लफ्रेंड के कारण चर्चा बंटोर रहे हैं। एलन मस्क की ये तस्वीरें 1990 के दौर की हैं, जब वे कॉलेज में पढ़ते थे। ये तस्वीरें उनकी कॉलेज गर्लफ्रेंड ने खींची थीं। एलन मस्क की ये अनदेखी तस्वीरें गर्लफ्रेंड द्वारा नीलाम(auction) की जा रही हैं। जेनिफर ग्वेने(Jennifer Gwynne) ने मस्क को 1994 और 1995 में डेट किया था, जब वे पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय (University of Pennsylvania) में स्टडी कर रहे थे। मस्क और जेनिफर ने लगभग तीन दशक पहले डेट किया होगा, लेकिन अब गर्लफ्रेंड ने ये तस्वीरें नीलाम करने का फैसला किया है। जेनिफर ने कहा कि ये तस्वीरें बेचने का यही सही समय है। नीलामी 15 सितंबर को समाप्त होगी। पढ़िए पूरी कहानी...
जब एलन मस्क 23 साल के थे, तब पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय में पढ़ाई करते समय उनकी मुलाकात जेनिफर ग्वेने से हुई थी।
215
एलन मस्क 1978 की BMW 320i के अंदर, जिसे उन्होंने $1,400 में खरीदा और खुद रिपेयरिंग की थी। एलन मस्क अपना काम खुद करने के आदी हैं।
315
एलन मस्क ने 1994 में जेनिफर ग्वेने को एक छोटे हरे पन्ना के साथ एक सोने का हार दिया था। ग्वेने कहती हैं कि वह अभी भी उसे पहनती हैं।
415
एलन मस्क को घूमने-फिरने का भी बड़ा शौक रहा है। नीलामी में रखी गई ये तस्वीर नियाग्रा फॉल (Niagara Falls) की है, जो 1994 में खींची गई।
515
गर्लफ्रेंड जेनिफर ग्वेने ने एक बार मीडिया द इंडिपेंडेंट को बताया था कि मस्क बहुत सेंटिमेंटल और इमोशनल कभी नहीं रहे।
615
इस तस्वीर को नीलामी में रखते हुए कहा गया कि एलन मस्क फर्श पर लेटकर अपनी तत्कालीन प्रेमिका जेनिफर ग्वेने के साथ कुछ सोचते हुए।
715
दुनिया के नंबर-1 रईस 23 साल के एलन मस्क जब 1994 में पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय में सीनियर स्टूडेंट थे।
815
1994 के क्रिसमस ब्रेक के दौरान टोरंटो में जेनिफर ग्वेने और मां मेय मस्क के साथ एलन मस्क। ग्वेने मस्क की मां के टच में रही हैं।
915
मस्क अपनी तत्कालीन प्रेमिका यानी जेनिफर ग्वेने को बू-बू(Boo-Boo) कहते थे। इस प्रेम पत्र के लिए 19 बोलियां लगाई गई हैं, जिनमें से सबसे अधिक $ 6,800 की है।
1015
एलन मस्क की यह तस्वीर सैन फ्रांसिस्को के दौरान की है। मस्क प्रकृति प्रेमी रहे हैं। वे अकसर घूमने-फिरने निकल जाते थे।
1115
एलन मस्क और उनके कॉलेज टाइम के 4 फ्रेंड एक रेस्टोरेंट में खाना खाते हुए। एलन मस्क अपने दोस्तों में काफी लोकप्रिय थे।
बता दें कि एलन मस्क ने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में मैटेरियल साइंस में डॉक्टरेट कोर्स में एडमिशन लेने से पहले यूपीएन में फिजिक्स और इकोनॉमिक्स की स्टडी की थी।
1415
"love, love, love" note... यह प्रेम पत्र एलन मस्क ने गर्लफ्रेंड जेनिफर ग्वेने को उनके बर्थडे पर दिया था।
1515
एलन मस्क कॉलेज टाइम से ही टेक्नोलॉजी को लेकर जिज्ञासु रहे हैं। वे कम्प्यूटर पर कुछ न कुछ करते रहते थे।