Published : Nov 11, 2022, 10:25 AM ISTUpdated : Nov 11, 2022, 10:29 AM IST
ढाका. ये तस्वीरें बांग्लादेश की राजधानी ढाका के रमना पार्क की हैं। गुरुवार को जब एक प्रेस फोटोग्राफ यहां से गुजर रहा था, तो बड़ा मजेदार दृश्य देखा। पार्क में एक बंदर और पिल्ले की दोस्ती देखकर (monkey and puppy friendship) फोटोग्राफर इनके फोटो खींचने से खुद को रोक नहीं सका। यह बंदर पार्क में पिल्ले को गोद में उठाए घूमते दिखा। पिल्ला भी बंदर से यूं चिपका रहा, मानों वो उसकी मां हो, दोस्त हो। पिल्ले को अपनी गोद में लेकर बंदर पेड़ की शाखाओं पर कूदता रहा। इस बीच कई जगहों पर बंदर ने पिल्ले को प्यार से अपने गले भी लगाया। देखिए कुछ तस्वीरें और जानिए बंदरों के बारे में दिलचस्प फैक्ट्स...
ढाका के रमना पार्क में बंदर और पिल्ले के गहरे याराना की ये तस्वीरें बांग्लादेश के मीडिया ढका ट्रिब्यून के मेहदी हसन ने खींची हैं।
26
दुनिया में बंदरों की कुल 260 जीवित प्रजातियां हैं। ये दुनिया के अलग-अलग देशों में पाई जाती हैं। बंदरों की कुल 6 फैमिली हैं।
36
बंदरों की ज्यादातर प्रजातियां दिन के समय में अधिक एक्टिव होती हैं। यानी रात में ये इंसानों की तरह सोती हैं। नई दुनिया यानी मौजूदा समय के बंदरों को बुद्धिमान माना जाता है।
46
परस्पर संवाद के लिए बंदर आवाजें, चेहरे के हाव-भाव और शारीरिक गतिविधियों का इस्तेमाल करते हैं। जैसे इंसान करता है। जब बंदर अपने होंठ खीचतें हैं, तो समझ जाइए कि वे आक्रामक हैं।
56
बंदरों को आपने अकसर एक-दूसरे को संवारने स्नेह और शांति का प्रदर्शन करते देखा होगा। ऐसा ही इंसान करता है।