घटना उत्तरप्रदेश के बाराबंकी की बताई जा रही है। जिसने भी यह दृश्य देखा, वो हैरान रह गया।

ट्रेंडिंग डेस्क. सोशल मीडिया पर बंदरों की हरकत के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं पर इस बार एक वायरल पोस्ट ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। सोशल मीडिया पर क्रेजी अपलोड नाम के अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक बंदर एक टू-व्हीलर के सामने के चके में फंस जाता है। कई लोग उस बंदर को बाहर निकालने की जद्दोजहद करते नजर आते हैं, लेकिन हर किसी के मन में यही सवाल होता है कि आखिर ये बंदर टायर में फंस कैसे गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यहां की है घटना

वायरल वीडियो उत्तरप्रदेश के बाराबंकी का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक एक तेज रफ्तार टू-व्हीलर सड़क से गुजर रही थी, तभी बंदर भी सड़क पार करने लगा और गाड़ी के पहले पहिए में फंस गया। बाद में पास के एक मैकेनिक को बुलाकर गाड़ी के सामने का पहिया खोला गया, जिससे बंदर आजाद हो सका। बंदर को इस दुर्घटना में चोटें भी आईं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

यह भी पढ़ें : इस महिला ने की सारी हदें पार, डॉक्टर्स की चेतावनी के बावजूद शरीर के साथ कर रही खिलवाड़

ऐसे ही रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...