World Population Day: इतने बड़े गांव की जनसंख्या है मात्र 1, अकेले रहती है ये 84 साल की बूढ़ी महिला

Published : Jul 11, 2021, 11:58 AM IST

ट्रेंडिंग डेस्क : 11 जुलाई को दुनिया भर में 'विश्व जनसंख्या दिवस' (World Population Day) मनाया जाता है। यह दुनिया की आबादी के बारे में जागरूकता फैलाने और अन्य पहलुओं जैसे कि लैंगिक समानता और गरीबी इसके प्रभाव के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। आज वर्ल्ड पॉपुलेशन डे के दिन हम आपको बताते हैं, एक ऐसे गांव के बारे में जहां की जनसंख्या सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। अमेरिका के नेब्रास्का राज्य में एक गांव ऐसा भी है, जहां सिर्फ एक महिला रहती है। जी हां, एक बड़ा सा गांव जिसमें खेत भी हैं, गाय-बकरियां भी हैं लेकिन इंसान नहीं रहते। इस बड़े से गांव में सिर्फ एक महिला रहती है वो भी अकेले। आइए आपको बताते हैं आखिर क्यों इतने बड़े गांव में क्यों अकेले रहती है ये महिला...

PREV
18
World Population Day: इतने बड़े गांव की जनसंख्या है मात्र 1,  अकेले रहती है ये 84 साल की बूढ़ी महिला

अमेरिका के नेब्रास्का में बसे मोनोवी गांव (monowi nebraska) में सिर्फ एक महिला रहती है। महिला की उम्र 84 साल है, जिसका नाम एलसी आइलर (Elsie Eiler) है। वो गांव में अकेली ही रहती है।
 

28

करीब 54 हेक्टेयर में फैला यह गांव हमेशा से ही ऐसा नहीं था। एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 1930 तक यहां 123 लोग रहते थे, लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे आबादी घटनी शुरू हो गई। 

38

1980 तक इस गांव में सिर्फ 18 लोग ही बचे। उसके बाद साल 2000 में इस गांव में केवल एलसी आइलर और उनके पति रूडी आइलर ही बचे। लेकिन 2004 में रूडी आइलर की भी मौत हो गई, जिसके बाद से वह अकेली इस गांव में रह रही हैं।

48

पूरे गांव में अकेली रहने वाली एलसी का कहना है कि अगर उसके गांव में कोई नहीं रहेगा तो लोग उसे भूतिया कहेंगे। और वो ऐसा बिलकुल नहीं चाहती। उसे अच्छा नहीं लगेगा कि कोई उसके गांव को भूतिया बोले।

58

एलसी अकेली इस गांव में रहती है, इसी वजह से वो ही इस गांव की मेयर होने के साथ गांव की क्लर्क और ऑफिसर भी है। एलसी को गांव की देखरेख के लिए सरकार पैसे देती है।

68

इस गांव में सिर्फ एलसी के लिए पानी और बिजली की सप्लाई की जाती है। इसके बदले उसे हर महीने 35 हजार रुपये टैक्स भरना पड़ता है। 
 

78

ये गांव अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। इसी वजह से गर्मियों के दिनों में इस गांव में लोग आकर ठहरते हैं। जो लोग यहां आते हैं, एलसी उनकी मदद कर पैसा कमाती है और सालभर उससे अपना घर चलाती है।
 

88

एलसी के पास कुछ गाय-बकरियां भी है, जिन्हें वो अपने साथ ही रखती है और उनकी देखभाल करती हैं। इसके अलावा वह एक बार भी चलाती हैं। लेकिन अपने बार में मदद के लिए किसी को भी नहीं रखा है जो लोग यहां आते हैं, वहीं उनकी मदद कर दिया करते हैं।

Recommended Stories