Published : Oct 28, 2022, 12:03 PM ISTUpdated : Oct 28, 2022, 12:14 PM IST
वर्ल्ड न्यूज. दुनिया के नंबर-1 रईस एलन मस्क(World Top Billionaire Elon Musk) अकसर दुनियाभर के मीडिया में सुर्खियों में रहते हैं। अभी उनकी धूम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म twitter खरीदने से मची हुई है। 13 अप्रैल को एलन मस्क ने ट्विटर खरीदने का ऐलान किया था। बताया जाता है कि मस्क ने इस प्लेटफॉर्म को 54.2 डॉलर प्रति शेयर के रेट से 44 अरब डॉलर में खरीदने का ऑफर दिया था। लेकिन तब यह डील होल्ड पर रख दी गई थी। इसके बाद 8 जुलाई को एलन मस्क ने यह डील कैंसल करने का फैसला किया। फिर अचानक से अक्टूबर की शुरुआत में मस्क ने फिर से डील करने की ठानी। एलन मस्क हर वो बड़ी चीज खरीदना चाहते हैं, जिस तक पहुंच पाना बड़े-बड़े धन्नासेठों के वश की बात नहीं। लेकिन दूसरी ओर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड की आर्थिक हालत खस्ता है। नौबत यह है कि वे अपने love letters तक नीलाम कर चुकी हैं। एलन मस्क जब 1990 के दशक में पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय(University of Pennsylvania) में पढ़ते थे, तब उन्हें नॉर्थ प्रोविडेंस की मूल निवासी जेनिफर ग्विन(Jennifer Gwynne) को डेट किया था। उनका रिश्ता 1995 में समाप्त हो गया था, लेकिन ग्वेने ने उनकी यादों को संजोया और हाल ही में उन्हें बोस्टन नीलामी घर के माध्यम से नीलामी के लिए रखा, जिसके परिणामस्वरूप $165, 000 मिले। पढ़िए पूरा मामला...
यह नीलामी 15 सितंबर को समाप्त हुई। RR Auction के जरिए हुई इस नीलामी में Gwynne ने ये आइटम्स बेचे, जैसे कि 14-कैरेट सोने का हार, जिसकी कीमत $51,008 थी। मस्क का एक हस्ताक्षरित जन्मदिन कार्ड $16,643 में बिका। ग्विन द्वारा लिए गए अपने छात्रावास के कमरे में मस्क का एक फोटो 21,900 डॉलर में बिका। तस्वीरों, कार्डों और गहनों के बीच, नीलामी $165,000 में हुई।
216
जब एलन मस्क 23 साल के थे, तब पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय में पढ़ाई करते समय उनकी मुलाकात जेनिफर ग्वेने से हुई थी।
316
एलन मस्क 1978 की BMW 320i के अंदर, जिसे उन्होंने $1,400 में खरीदा और खुद रिपेयरिंग की थी। एलन मस्क अपना काम खुद करने के आदी हैं।
416
गर्लफ्रेंड जेनिफर ग्वेने ने एक बार मीडिया द इंडिपेंडेंट को बताया था कि मस्क बहुत सेंटिमेंटल और इमोशनल कभी नहीं रहे।
516
एलन मस्क और उनके कॉलेज टाइम के 4 फ्रेंड एक रेस्टोरेंट में खाना खाते हुए। एलन मस्क अपने दोस्तों में काफी लोकप्रिय थे।
616
"love, love, love" note... यह प्रेम पत्र एलन मस्क ने गर्लफ्रेंड जेनिफर ग्वेने को उनके बर्थडे पर दिया था। इसे भी नीलाम किया गया।
716
बता दें कि एलन मस्क ने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में मैटेरियल साइंस में डॉक्टरेट कोर्स में एडमिशन लेने से पहले यूपीएन में फिजिक्स और इकोनॉमिक्स की स्टडी की थी।
816
कॉलेज टाइम में मौजमस्ती वाली इस तस्वीर को भी गर्लफ्रेंड ने नीलामी में रखी थी। एलन मस्क शुरू से ही मजाकिया रहे हैं।
916
एलन मस्क की यह तस्वीर सैन फ्रांसिस्को के दौरान की है। मस्क प्रकृति प्रेमी रहे हैं। वे अकसर घूमने-फिरने निकल जाते थे।
1016
1994 के क्रिसमस ब्रेक के दौरान टोरंटो में जेनिफर ग्वेने और मां मेय मस्क के साथ एलन मस्क। ग्वेने मस्क की मां के टच में रही हैं।
1116
दुनिया के नंबर-1 रईस 23 साल के एलन मस्क जब 1994 में पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय में सीनियर स्टूडेंट थे।
1216
इस तस्वीर को नीलामी में रखते हुए कहा गया कि एलन मस्क फर्श पर लेटकर अपनी तत्कालीन प्रेमिका जेनिफर ग्वेने के साथ कुछ सोचते हुए।
1316
एलन मस्क ने 1994 में जेनिफर ग्वेने को एक छोटे हरे पन्ना के साथ एक सोने का हार दिया था। ग्वेने कहती हैं कि वह अभी भी उसे पहनती हैं।
1416
एलन मस्क को घूमने-फिरने का भी बड़ा शौक रहा है। नीलामी में ये तस्वीर भी रखी गई थी। ये तस्वीर नियाग्रा फॉल (Niagara Falls) की है, जो 1994 में खींची गई।
1516
एलन मस्क कॉलेज टाइम से ही टेक्नोलॉजी को लेकर जिज्ञासु रहे हैं। वे कम्प्यूटर पर कुछ न कुछ करते रहते थे।
मस्क अपनी तत्कालीन प्रेमिका यानी जेनिफर ग्वेने को बू-बू(Boo-Boo) कहते थे। इस प्रेम पत्र के लिए 19 बोलियां लगाई गई थीं, जिनमें से सबसे अधिक $ 6,800 की बताई जाती है।