बिग बॉस विजेता दिव्या अग्रवाल ने कर ली सगाई, कुछ महीने पहले ही हुआ था बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप

एंटरटेनमेंट डेस्क. कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' (Bigg Boss) के OTT वर्जन की विजेता दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) ने अपूर्व पिलगांवकर से सगाई कर ली है। बॉयफ्रेंड वरुण सूद से ब्रेकअप के कुछ महीने बाद ही उनकी सगाई की खबर ने सबको हैरान कर दिया है। खुद दिव्या ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी सगाई की खबर फैन्स के साथ साझा की है। उन्होंने इंगेजमेंट सेरेमनी की कुछ तस्वीरें भी इसके साथ शेयर की है। तस्वीरों में दिव्या और अपूर्व दोनों को काफी खुश देखा जा सकता है। वे अपनी सगाई की अंगूठी भी इन तस्वीरों में फ्लॉन्ट कर रहे हैं। नीचे की स्लाइड्स में देख सकते हैं दिव्या और अपूर्व की सगाई की तस्वीरें...

Gagan Gurjar | Published : Dec 6, 2022 11:58 AM IST

15
बिग बॉस विजेता दिव्या अग्रवाल ने कर ली सगाई, कुछ महीने पहले ही हुआ था बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप

तस्वीरों के कैप्शन में दिव्या ने लिखा है, "क्या कभी मुस्कराना बंद कर पाऊंगी? शायद नहीं। जिंदगी में और ज्यादा चमक आ गई है और अपनी इस जर्नी को शेयर करने के लिए मुझे सही इंसान मिल गया है। उनका हमेशा का वादा है। इस महत्वपूर्ण दिन से मैं कभी अकेली नहीं चलूंगी।"
 

25

दिव्या ने जैसे ही सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की तस्वीरें साझा की, वैसे ही उनके चाहने वालों की ओर से बधाई का तांता लग गया। मसलन, एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, "OMG! आप दोनों हमेशा खुश रहें।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "आप दोनों की शादी का इंतजार नहीं कर सकते।" एक यूजर ने लिखा है, "आप दोनों के लिए बेहद खुश हूं...आ जाओ दुबई, दोबारा पार्टी करते हैं।" 

35

वहीं कुछ यूजर्स ने दिव्या को ट्रोल करने की कोशिश भी की है। मसलन, एक यूजर का कमेंट है, "तुम कभी अकेली नहीं चलीं। तुम बस अपने साथ चल रहे इंसान को बदल रही थीं।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "सब पैसे की माया है।" एक यूजर ने लिखा है, "ये दिव्या लेडी रणबीर कपूर है।" एक यूजर ने लिखा है, "दीदी एक से दूसरे पर पहुंच गईं और बहुत ही जल्दी उनका भी काटने वाली हैं।"

45

अपूर्व पिलगांवकर से पहले दिव्या वरुण सूद को डेट कर रही थीं। दोनों का रिश्ता 2018 में टीवी रियलिटी शो 'ऐस ऑफ़ स्पेस' के सेट पर शुरू हुआ था। हालांकि, दोनों की दोस्ती इस शो में हिस्सा लेने से पहले से थी। लेकिन वरुण ने दिव्या के प्रति प्यार का कन्फेशन इसी शो पर आकर किया था।

55
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos