एंटरटेनमेंट डेस्क. बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा (Dussehra) करीब आते ही जेहन में सहसा रामानंद सागर (Ramanand Sagar) की 'रामायण' (Ramayan) की यादें ताजा हो जाती हैं, जिसमें दिग्गज अभिनेता अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) ने रावण का किरदार निभाया था। यह एक ऐसा किरदार था, जिसे देखने के बाद लोग अनुमान लगाने लगे थे कि वाकई असल रावण ऐसा ही रहा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अरविंद त्रिवेदी ने पहले यह रोल करने से इनकार कर दिया था। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्यों उन्होंने रावण का रोल ठुकरा दिया था और किसके कहने पर इसे किया। साथ ही बताते हैं 'रामायण' के उस सीन के बारे में जो उनका पसंदीदा था और जिसके लिए उन्होंने माफ़ी भी मांगी थी...
बताया जाता है कि जब रामानंद सागर 'रामायण' बनाने की तैयारी कर रहे थे, तब उन्होंने अरविंद त्रिवेदी को ऑडिशन के लिए बुलाया, जिन्होंने उस वक्त तक कई गुजराती प्ले में काम किया हुआ था। हालांकि अरविंद के मन में कहीं यह विचार नहीं था कि वे रावण का किरदार निभाएंगे।
210
जब रामानंद सागर ने अरविंद त्रिवेदी को रावण के कॉस्टयूम में देखा तो उन्होंने तुरंत ही उन्हें इस रोल में साइन कर लिया था। लेकिन कम ही लोग जानते होंगे कि अरविंद त्रिवेदी ने पहले यह रोल करने से मना कर दिया था।
310
2020 में मुंबई मिरर से हुई एक बातचीत में अरविंद की नातिन डॉ. अनेरी ने बताया था कि रावण का किरदार साइन करने से पहले अरविंद परेश रावल के साथ एक प्ले कर रहे थे, जो काफी हिट हो रहा था।
410
बकौल अनेरी, "जब रामानंद सागर ने नाना से उनके शो में रावण बनने के लिए कहा तो उन्होंने पहले इसे रिजेक्ट कर दिया था। क्योंकि वे परेश रावल के शो के लिए कमिटेड थे। बादमें खुद परेश जी ने उन्हें कन्विंस किया कि यह जिंदगी बदले वाला मौका है और उन्हें इसे गंवाना नहीं चाहिए तो वे राजी हो गए।"
510
'रामायण' के लिए अरविंद त्रिवेदी ने जो पहला सीन शूट किया था, वह सीता हरण का सीन था। दिलचस्प बात यह है कि यह उनका पसंदीदा सीन था। हालांकि, लॉकडाउन के दौरान जब दूरदर्शन पर 'रामायण' फिर से लौटी तो अरविंद त्रिवेदी यह सीन देखकर इमोशनल हो गए थे और उन्होंने इसके लिए माता सीता से माफ़ी भी मांगी थी। उनका वीडियो जमकर वायरल हुआ था।
610
डॉ. अनेरी ने बातचीत में यह भी बताया था कि रावण के रोल में अरविंद त्रिवेदी को लोगों ने बेहद पसंद किया। यहां तक कि निगेटिव किरदार निभाने के बावजूद लोग आते थे, उनके पैर छूते थे और बताते थे कि वे उनके बहुत बड़े प्रशंसक हैं।
710
एक कपल ने अरविंद त्रिवेदी को लेटर रखकर अपनी बेटी के नामकरण संस्कार में बुलाया था। अरविंद वहां जा नहीं पाए थे। इसलिए उन्होंने जवाब में एक लेटर लिखा और उस बेटी का नाम वैदेही रख दिया था, जिसे उसके पैरेंट्स ने भी सहर्ष स्वीकार कर लिया था।
810
डॉ. अनेरी के अनुसार, अरविंद त्रिवेदी भगवान राम के बहुत बड़े भक्त थे और 'रामायण' के शूट से पहले अपने कमरे में रखी श्रीराम की तस्वीर के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना करते थे और उनसे माफ़ी मांगते थे।
910
उन्होंने बताया था, "हमारे घर में भगवान राम की बहुत बड़ी मूर्ति है और नाना भगवान शिव और भगवान राम की हर दिन पूजा करते थे और शूटिंग से पहले हाथ जोड़कर उनसे माफ़ी मांगते थे।"
1010
8 नवम्बर 1938 को मध्यप्रदेश के इंदौर में जन्मे अरविंद त्रिवेदी 6 अक्टूबर 2021 को दुनिया को अलवीदा कह गए। उन्हें हार्ट अटैक आया था और मुंबई के कांदिवली स्थित घर में उन्होंने अंतिम सांस ली थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।