एंटरटेनमेंट डेस्क. देशभर में करवा चौथ (Karwa Chauth 2022) का त्योहार पूरे जोश के साथ मनाया जा रहा है। हर घर में इस त्योहार को मनाने की शानदार तरीके से तैयारियां की जा रही है। ये पर्व आमजन से लेकर सेलिब्रिटीज तक मनाते हैं। इसी बीच टीवी एक्ट्रेसेस की कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिसमें वे अपने हाथों में रची पिया के नाम की मेहंदी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) ने अपनी इंस्टा स्टोरी में मेहंदी डिजाइन फ्लॉन्ट करते कुछ क्लिप शेयर की है, जिसमें स्टाइल में पोज देते हुए अपनी मेहंदी डिजाइन दिखा रही है। वहीं, देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) ने भी अपनी मेहंदी डिजाइन दिखाते हुए कुछ फोटोज शेयर की हैं। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर बेटी को गोद में लेकर हाथों में रची मेहंदी दिखाते फोटो शेयर की है। नीचे देखें अन्य टीवी एक्ट्रेसेस की मेहंदी डिजाइन्स की फोटोज...
भारती सिंह और देबिना बनर्जी के अलावा विनी अरोड़ा, काम्या पंजाबी से लेकर श्रद्धा आर्य तक ने अपने हाथों में मेहंदी लगाई है। सभी ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी-अपनी मेहंदी डिजाइन फ्लॉन्ट की है।
28
मौनी रॉय ने अपनी मेहंदी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इस साल की शुरुआत में शादी के बंधन में बंधी मौनी अपना पहला करवा चौथ मना रही है। उन्होंने फोटोज शेयर कर लिखा- पहले हमेशा खास होते हैं.. करवा चौथ की शुभकामनाएं।
38
श्रद्धा आर्या अपने पहले करवा चौथ को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी मेहंदी डिजाइन दिखाते हुए फोटो शेयर की है। उन्होंने पिछले साल राहुल नागल से शादी की थी।
48
भारती सिंह ने कुछ इंस्टा स्टोरी पर छोटे-छोटे वीडियो शेयर किए है, जिसमें अपनी मेहंदी की डिजाइन और हीरे की अंगूठी दिखाती नजर आ रही है।
58
टीवी शो कुंडली भाग्य फेम धीरज धूपर की पत्नी विनी अरोड़ा ने तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वो अपने पैरों और हथेली पर मेहंदी लगवाते दिख रही है। हाल ही में बेटे की मां बनी विनी के लिए ये खास मौका है।
68
दूसरी बार मां बनने जा रही देबिना बनर्जी ने भी करवा चौथ पर हाथों में मेहंदी रचाई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर ढेर सारी फोटोज शेयर की है। हालांकि, वे प्रेग्नेंट है इसलिए उन्होंने व्रत नहीं रखा है।
78
2020 में शलभ डांग से शादी करने वाली काम्या पंजाबी ने अपने पति से मेहंदी लगवाई। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर लिखा- हम अपने करवा चौथ की मेहंदी के साथ तैयार हैं।
88
इस साल ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ने वाली छवि मित्तल भी करवा चौथ मना रही हैं। उन्होंने एक रील शेयर की जिसमें उनका बेटा उन्हें पानी पिला रहा है जबकि वो हाथों में मेहंदी लगाकर बैठी हैं।