Mahashivratri 2022: एक कमी के बावजूद भी मिला Mohit Raina को TV के महादेव बनने का मौका, फिर इसलिए छोड़ा शो

Published : Mar 01, 2022, 10:25 AM IST

मुंबई. देशभर में मंगलवार को महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2022) का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी मौके पर मंदिरों में रुद्राभिषेक के साथ ही भगवान शिव की आराधना की जा रही है। आमजनों की तरह ही बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स भी इस महाशिवरात्रि को पूरी श्रद्धा के साथ मनाते हैं। वैसे, आपको बता दें कि टीवी पर अक्सर शिव पर आधारित सीरियल दिखाए जाते रहे है। इनमें सबसे पॉपुलर शो रहा है देवों के देव महादेव (Devo Ke Dev Mahadev), जिसने घर-घर में अपनी पहचान बनाई। ये सीरियल सुपरहिट हुआ और इसमें मोहित रैना (Mohit Raina) ने महादेव का रोल प्ले किया था। इस रोल की वजह से मोहित ने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी। ये शो 2011-14 तक चला। हालांकि, शिव का किरदार निभाकर पॉपुलर होने के बाद भी मोहित ने कुछ समय बाद इस शो को छोड़ दिया था। नीचे पढ़ें कैसे मिला था मोहित रैना को इस शो में महादेव का रोल और आखिर क्यों पीक टाइम पर उन्होंने छोड़ा था शो...

PREV
18
Mahashivratri 2022: एक कमी के बावजूद भी मिला Mohit Raina को TV के महादेव बनने का मौका, फिर इसलिए छोड़ा शो

टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले मोहित रैना अब फिल्मों में भी नजर आते हैं। उन्होंने कुछ वेब सीरीज में भी काम किया है। दरअसल, उन्होंने फिल्मों की वजह से ही इस शो को छोड़ दिया था। दरअसल, इस शो की शूटिंग के लिए उन्हें रोजाना 12 घंटे देने पड़ते थे। लेकिन फिल्म की शूटिंग करते वक्त वे सीरियल के लिए वक्त नहीं निकाल पा रहे थे और आखिरकार उन्हें शो छोड़ना पड़ा।

28

जम्मू के रहने वाले मोहित महाभारत और सम्राट अशोक जैसे सीरियल में भी लीड रोल प्ले कर चुके हैं। मोहित बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे लेकिन वे पढ़ने में काफी अच्छे थे इसलिए उनके मां-पिता चाहते थे कि वो सीए बनें। मोहित की हाइट और पर्सनालिटी काफी अच्छी है।

38

उन्होंने ग्रेसिम मिस्टर इंडिया 2005 में पार्टिसिपेट किया था। वो टॉप 5 कंटेस्टेंट में चुने गए थे। 21 साल का होने पर उन्होंने अपने पेरेंट्स से एक्टर बनने की इच्छा जाहिर की। उनके पेरेंट्स ने साफ मना कर दिया था। 

48

मोहित ने एक इंटरव्यू में बताया था- एक दिन जब मैं सोकर उठा तो घर के बाहर मेरे कई सारे रिलेटिव्स आए हुए थे। मुझे लगा शायद कोई फंक्शन है, जिसे मैं भूल गया हूं। लेकिन मुझे बाद में पता चला कि वो सारे रिश्तेदार मुझे समझाने के लिए आए हैं। लेकिन मैं अपनी टिकट करवा चुका था। इसलिए मैंने किसी की नहीं सुनी और मुंबई आ गया।

58

मोहित ने अपने करियर की शुरुआत 2006 में टीवी शो अंतरिक्ष से की थी। लेकिन उन्हें पहचान महादेव से ही मिली। अच्छी पर्सनैलिटी की वजह से उन्हें 'महादेव' का रोल ऑफर हुआ लेकिन उस समय मोहित का वजन 107 किलो था। मेकर्स ने मोहित को वजन घटाने के लिए कहा। 

68

मोहित ने कड़ी मेहनत के बाद 30 किलो वजन कम किया। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था- महादेव के कैरेक्टर से बाहर निकलना बहुत मुश्किल होता था। शूटिंग खत्म करने के बाद मैं 15 मिनट मेडिटेशन करता था तब जाकर महादेव के कैरेक्टर से बाहर आ पाता था।

78

मोहित ने 'महादेव' में बेहतरीन काम किया है। देखते ही देखते वे टीवी के सबसे महंगे एक्टर में से एक बन गए थे। वे एक दिन का एक लाख रुपए चार्ज करते हैं। फिर उन्हें फिल्में ऑफर होने लगी और उन्होंने शो छोड़ कर फिल्मों पर फोकस किया। 

88

मोहित फिलहाल फिल्म और वेब सीरीज में बिजी हैं। वे उरी, गुड न्यूज, मिस्टर सीरियल किलर, शिद्दत जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। फिल्मों के अलावा वे वेब सीरीज काफिर, भौकाल और ए वायरल वेडिंग में नजर आ चुके हैं।

 

ये भी पढ़ें
Mahashivratri 2022: Kareena Kapoor की ननद ने घर में की पूजा, पति ने बजाया शंख, बेटी ने किया अभिषेक

Shivratri 2022: महादेव बन घर घर पॉपुलर हो गए ये 8 एक्टर्स, नाम से ज्यादा आज भी किरदार से पहचानते हैं लोग

पर्पल साड़ी, कानों में झुमके और खुले बालों में बेहद खूबसूरत लगीं Rubina Dilaik, फोटो देख लोगों ने कही ये बात

लाल जोड़ा पहन बेटे की शादी में छाई Tina Ambani, नाची जमकर, देखने लायक था नई बहू का चेहरा, Unseen Photos

Krystle D'Souza Birthday:16 साल की उम्र में एक्ट्रेस बनने वाली क्रिस्टल नहीं करना चाहती थी एक्टिंग,जानें क्यों

वो संगीतकार जिसका गाना Kareena Kapoor के दादा ने खरीदा था सिर्फ इतने रुपए में, ऐसे हुए घर-घर में फेमस

Recommended Stories