मुंबई. 2021 यानी ये साल बहुत जल्द ही हम सभी से विदाई लेने वाला है। नए साल यानी 2022 के स्वागत की तैयारियां शुरू हो चुकी है। आमजन से लेकर टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स तक नए साल को मनाने की तैयारी में जुटे हैं। साल 2021 में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई अच्छी और बुरी खबरें सुनने को मिली। इस साल भी कई जानेमाने स्टार्स दुनिया को अलविदा कह गए वहीं, कईयों के घर खुशियां-खुशियां आई। इसी बीच सेलेब्स की कुछ कॉन्ट्रोवर्सीज भी सुनने को मिली। वहीं, कई टीवी ऐसे भी रही जिन्होंने लंबे समय बाद छोटे पर्दे पर वापसी की। आपको बता दें कि नकुल मेहता (Nakuul Mehta) ने टीवी शो बड़े अच्छे लगते हैं 2 (Bade Achhe Lagte Hain 2) से कमबैक किया। इन दिनों इस शो को खासा पसंद भी किया जा रहा है। वहीं, बिग बॉस 14 की विनर रही रुबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) ने अपने ही शो स कमबैक किया। नीचे पढ़ें और कौन-कौन से टीवी सेलेब्स ने छोटे पर धमाकेदार वापसी की...
आपको बता दें कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में टीवी भी एक ऐसा जरिया है, जिससे कई एक्टर्स घर-घर में अपनी पहचान बना चुके हैं। उन्होंने इससे अच्छा खासा फेम हासिल किया। लेकिन एक वक्त के बाद वो कहीं खो से गए। किसी की कुछ वजह रही तो किसी की कुछ। लेकिन अच्छे प्रोजेक्ट्स मिलते ही इन्होंने वापसी की।
211
ये उन दिनों की बात है सीरियल से रणदीप राय (Randeep Rai) को फेम मिला। कुछ समय के ब्रेक के बाद अब वो बालिका वधू 2 में नजर आ रहे हैं। वो शो में शिवांगी जोशी के अपोजिट आनंद का रोल कर रहे हैं।
311
नकुल मेहता (Nakuul Mehta) ने लंबे समय बाद बड़े अच्छे लगते हैं 2 (Bade Achhe Lagte Hain 2) से वापसी की। वे इस सीरियल में राम कपूर का रोल प्ले कर रहे हैं। इससे पहले आखिरी बार उन्हें सीरियल इश्कबाज में नजर आए थे।
411
दिशा परमार (Disha Parmar) ने भी नकुल मेहता की तरह बड़े अच्छे लगते हैं 2 से ही अपनी वापसी की है। शो में वो प्रिया का रोल अदा कर रही है। इससे पहले वे सीरियल वो अपना सा में नजर आई थी।
511
रुबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) शक्ति अस्तित्व के अहसास की में नजर आई थीं। इस शो के जरिए घर-घर में उन्हें किन्नर बहू के नाम से जाना जाने लगा। इसके बाद उन्होंने दोबारा इसी शो में वापसी की। हालांकि, इससे पहले वो बिग बॉस 14 में नजर आई थीं।
611
सीजेन खान (Cezanne Khan) को कसौटी जिंदगी में अनुराग के रोल से जो फेम और घर-घर में पहचान मिली शायद ही किसी को मिली हो। उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था और शक्ति अस्तित्व के एहसास की से एक बार फिर वापसी की और इसमें उन्होंने हरमन का रोल किया।
711
हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopra) फिलहाल टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिमन्यू बिरला का रोल कर रहे हैं। इन्हें पिछली बार 2018 में बेपनाह प्यार में देखा गया था।
811
जय सोनी (Jay Soni) ने ससुराल गेंदा फूल में ईशान कश्यप का रोल किया था। इसी शो के दूसरे सीजन के साथ उन्होंने वापसी की है। वो इससे पहले कुछ रंग प्यार के ऐसे भी, गुड़िया हमारी सभी पे भारी जैसे शोज में नजर आ चुके हैं।
911
विवियन डीसेना (Vivian Dsena) ने सीरियल शक्ति अस्तित्व के एहसास की शो से 2019 में ब्रेक ले लिया था। इस बार उन्होंने ईशा सिंह के अपोजिट सिर्फ तुम से कमबैक किया है।
1011
अरहान बहल (Arhaan Behll) को सीरियल मन की आवाज प्रतिज्ञा से खूब पॉपुलैरिटी मिली थी। उन्होंने इसके दूसरे सीजन के साथ दोबारा वापसी की थी, जबकि इससे पहले वो ये जादू है जिन्न का में नजर आए थे।
1111
अरहान बहल की तरह ही पूजा गौर (Pooja Gaur) ने भी सीरियल मन की आवाज प्रतिज्ञा के दूसरे सीजन से कमबैक किया। पूजा इससे पहले 2015 में एक नई उम्मीद-रोशनी नाम के सीरीयल में नजर आई थीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।